Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: लंबे अंतराल के बाद मोहम्मद शमी की भारतीय प्लेइंग XI में हुई वापसी, राजकोट में छाप छोड़ने को तैयार है अनुभवी तेज गेंदबाज

IND vs ENG: लंबे अंतराल के बाद मोहम्मद शमी की भारतीय प्लेइंग XI में हुई वापसी, राजकोट में छाप छोड़ने को तैयार है अनुभवी तेज गेंदबाज

Mohammed Shami (Pic Source-X)

इस समय टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। तमाम भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है कि लंबे अंतराल के बाद अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद शमी भारत की प्लेइंग XI में वापसी कर चुके हैं।

बता दें कि, 14 महीने के लंबे अंतराल के बाद मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी हुई है। उन्होंने टीम इंडिया की ओर से अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। मोहम्मद शमी ने तो उस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी, लेकिन टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

मोहम्मद शमी को इस मैच में अर्शदीप सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी20 में अर्शदीप सिंह को आराम दिया गया है। इस बेहतरीन गेंदबाज ने भी पहले दो टी20 में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव डाला था। मोहम्मद शमी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में गिना जाता है और वो टीम इंडिया के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं।

टीम इंडिया ने तीसरे टी20 में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

बता दें कि, टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी भाग लेना है, जिसकी शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। इससे पहले मोहम्मद शमी की वापसी टीम के लिए अच्छी खबर है। बात की जाए शमी की तो तमाम क्रिकेट फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीसरे टी20 में वह घातक गेंदबाजी करें और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाए।

इंग्लैंड टीम की बात की जाए तो उनके लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है, क्योंकि 5 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है। अगर टीम इंडिया राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टी20 को अपने नाम कर लेती है, तो वह यह सीरीज भी अपने नाम कर लेगी।

আরো ताजा खबर

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...