Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया के लिए जल्द ही उड़ान भर सकते हैं मोहम्मद शमी, अनुभवी तेज गेंदबाज को लेकर जसप्रीत बुमराह ने दिया अपडेट

Mohammed Shami and Jasprit Bumrah. (Photo by Quinn Rooney/Getty Images)

रोहित शर्मा की अनुपलब्धता में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कप्तानी जसप्रीत बुमराह करते हुए नजर आएंगे। जसप्रीत बुमराह ने इस चीज का संकेत दिया है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के बीच में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है।

बता दें कि, टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हीं के घर में पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। मोहम्मद शमी 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद से ही चोटिल होने की वजह से क्रिकेट से दूर है। मोहम्मद शमी अब अपनी चोट से ठीक हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है।

जसप्रीत बुमराह ने RevSportz Global को बताया कि, ‘हमने पहले टेस्ट की प्लेइंग XI फाइनल कर ली है। आपको भी कल इसके बारे में पता चल जाएगा। मोहम्मद शमी के ऊपर भी मैनेजमेंट की निगाहें हैं। अगर सब कुछ सही रहा तो उन्हें भी आगामी टेस्ट सीरीज में खेलते हुए देखा जा सकता है।

हम आने वाली चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार है। हम लोग जल्दी आ गए थे और WACA में सभी खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। हमें पता है कि यहां विकेट काफी अलग होगा और हम इस के लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं। जब हम यहां पहली बार आए थे हमने अच्छा प्रदर्शन किया था। सबसे खास बात यह थी कि युवा खिलाड़ियों ने भी अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभाई।’

22 नवंबर से शुरू हो रही है ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच टेस्ट सीरीज

टीम इंडिया के लिए आगामी सीरीज को जीतना बेहद जरूरी है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। ऐसे कई खिलाड़ी है जिन्हें टीम इंडिया की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

रोहित शर्मा की अनुपलब्धता में विराट कोहली और टीम के बाकी बल्लेबाजों को शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डालना होगा। जसप्रीत बुमराह की बात की जाए तो इससे पहले उन्होंने टीम इंडिया की कप्तानी टेस्ट में सिर्फ एक ही बार की है। 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे और फाइनल टेस्ट में उन्होंने टीम इंडिया की कप्तानी की थी। इस मुकाबले को इंग्लैंड ने 7 विकेट से अपने नाम किया था।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

India Women vs Hong Kong, China Women (Image Credit- Twitter X) Women’s Asia Cup 2026, India Women vs Hong Kong Women: जारी महिला एशिया कप का 7वां मैच भारत और...

Duleep Trophy: ये रही सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाली टाॅप-4 टीमें 

Duleep Trophy 2026–27: Full Schedule, Squads, Match Timings, and Live Streaming Details (image via X) भारत का प्रतिष्ठित घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट दलीप ट्राॅफी इस समय प्रगति पर है।...

‘वह पाकिस्तान के खिलाफ लगातार ट्वीट करते रहते हैं’ पूर्व भारतीय स्टार पर वसीम अकरम ने किया बड़ा कमेंट

Wasim Akram (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के साथ अपने रिश्ते और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को...

हो गया दूध का दूध और पानी का पानी, रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर आखिरकार BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है। खासतौर पर 2027 वनडे वर्ल्ड...