Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2024-25: मयंक अग्रवाल की कप्तानी में कर्नाटक ने की रणजी टीम की घोषणा, केएल राहुल को मिली टीम में जगह 

Ranji Trophy 2024-25: मयंक अग्रवाल की कप्तानी में कर्नाटक ने की रणजी टीम की घोषणा, केएल राहुल को मिली टीम में जगह 

Ranji Trophy 2024-25 Karnataka Squad (Image Credit- Twitter X)

Ranji Trophy 2024-25 Karnataka Squad: आज 27 जनवरी, सोमवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने 30 जनवरी से शुरू होने वाले रणजी मैच के लिए कर्नाटक टीम की घोषणा कर दी है।

बता दें कि टीम की कमान मयंक अग्रवाल को सौंपी गई है, जिनकी कप्तानी में हाल में ही कर्नाटक ने विजय हजारे टूर्नामेंट में जीत हासिल की थी। साथ ही इस मैच के लिए कर्नाटक रणजी टीम में अनुभवी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को भी जगह मिली है।

काफी लंबे समय बाद राहुल कर्नाटक के लिए कोई रणजी मैच खेलते हुए नजर आएंगे। पांच सालों में यह पहली पारी होगा जब राहुल रणजी ट्राॅफी का कोई मैच खेलने वाले हैं। तो वहीं यह मैच कर्नाटक के लिए आसान नहीं रहने वाला है। क्योंकि 30 जनवरी से उसका सामना टेबल टाॅपर हरियाणा से होने वाला है।

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज के खत्म होने के बाद, राहुल को कोहनी की समस्या हो गई थी। फिलहाल, वह रिहैब कर रहे हैं और उनके हरियाणा के खिलाफ मैच शुरू होने से पहले फिट होने की संभावना है। साथ ही बता दें कि अनुभवी ऑलराउंडर श्रेयस गोपाल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

साथ ही टीम में विदवत कावेरप्पा की वापसी हो गई है, जिससे टीम का पेस अटैक थोड़ा और मजबूत हो गया है। तो वहीं, अगर कर्नाटक को रणजी ट्राॅफी के अगले चरण में जाना है, तो इस मैच में बोनस अंक के साथ जीत हासिल करनी होगी। इसके बाद ही कर्नाटक रणजी ट्राॅफी के अगले राउंड में प्रवेश कर सकती है।

30 जनवरी से होने वाले मैच के लिए कर्नाटक की रणजी टीम

मयंक अग्रवाल (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस गोपाल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, केवी अनीश, आर स्मरण, केएल श्रीजीत (विकेटकीपर), नवोन्वेषी मनोहर, होली राज, प्रसिद्ध कृष्णा, विद्वत कावेरप्पा, वासुकी कूप, अभिलाष डेवलपर, यशोवर्धन प्रांताप, निकिन जोस, सुजय सातेरी (विकेटकीपर) और मोहसिन खान।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...