Skip to main content

ताजा खबर

27 जनवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

27 जनवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
MS Dhoni (Image Credit- Instagram)

1) ‘वह बहुत अच्छा खेला है, जब से उसने लंबे बाल रखना शुरू किया’ तिलक वर्मा को लेकर पूर्व पाकिस्तानी ने दिया बड़ा बयान

इंग्लैंड के खिलाफ तिलक वर्मा की कमाल की पारी के बाद, बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से मुस्कुराते हुए कहा- तिलक वर्मा बहुत अच्छे दिखे हैं, जब से उन्होंने लंबे बाल रखना शुरू किया है। मैं मजाक कर रहा हूं। बासित ने आगे कहा- तिलक वर्मा सिंगल नहीं ले रहे थे, तभी गौतम गंभीर का मैसेज आया, ‘क्या कर रहे हो? बिश्नोई हैं, ऐसा नहीं है कि नौ विकेट गिरे हैं। बिश्नोई ने भी तिलक को सुनिश्चित किया कि वह वहां हैं, उन्होंने फिर दो चौके मारे, बहुत अच्छा क्रिकेट खेला। (पढ़ें पूरी खबर)

2) व्हाइट बाॅल क्रिकेट में विराट कोहली को नजरअंदाज न करें: मोहम्मद कैफ

विराट कोहली को लेकर हाल में अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से मोहम्मद कैफ ने कहा- विराट कोहली कभी हार नहीं मानते और हमेशा वापसी करते हैं। व्हाइट बाॅल क्रिकेट में उन्हें नजरअंदाज न करें, तस्वीर अभी खत्म नहीं हुई है, क्योंकि उनके नाम पर 50 वनडे शतक और वनडे मैचों में लगभग 13,000 रन हैं। तो, टेस्ट में जो हुआ उसे भूल जाओ। कैफ ने आगे कहा- वह व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अलग तरह से खेलते हैं। आखिरी बार जब विराट कोहली दुबई में खेले थे, तो उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 61 गेंदों पर नाबाद 122 रन बनाए थे और अपनी पारी में छह छक्के लगाए थे। (पढ़ें पूरी खबर)

3) इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में खेली गई मैच विनिंग पारी का क्रेडिट तिलक वर्मा ने स्पेशल ट्रेनिंग को दिया, जानें और क्या कहा?

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के बाद, जियो सिनेमा के साथ एक स्पेशल इंटरव्यू में तिलक वर्मा ने कहा- मुझे अपने स्ट्राइक रेट पर काम करना था। मैंने देखा कि पिछले साल, आईपीएल से पहले गेंदबाज मुझे परेशान करने के लिए शॉर्ट हार्ड या शॉर्ट गेंदों का इस्तेमाल करते थे। मैंने उस पर काम करना शुरू कर दिया, क्योंकि मुझे पता था कि अगर मैं उन शॉर्ट गेंदों को हिट कर सका, तो गेंदबाजों को परेशानी होगी। मैंने उस पर काम किया है और आपने आज परिणाम देखा। मुझे आशा है कि यह आगे भी जारी रहेगा। तिलक ने आगे कहा- मैं उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को निशाना बनाना चाहता था। यदि आप सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को लेते हैं, तो अन्य गेंदबाज दबाव में होंगे। इसलिए, जब विकेट गिर रहे थे (दूसरे छोर पर), मैं उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों का सामना करना चाहता था। (पढ़ें पूरी खबर)

4) सईम अयूब का चैंपियंस ट्रॉफी से कटा पत्ता, PCB चीफ ने कर दिया कंफर्म; फखर जमां के लिए गुड न्यूज

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने टखने की चोट के कारण युवा सलामी बल्लेबाज सईम अयूब को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है, जिसके लिए वह लंदन में उपचार करा रहे हैं। सईम को इस महीने के शुरू में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन टखने में फ्रैक्चर हो गया था। नकवी ने पत्रकारों से कहा कि सईम के भविष्य को लेकर कोई जोखिम नहीं लिया जाएगा और वह व्यक्तिगत रूप से उनके ‘रिहैबिलिटेशन’ की प्रगति पर नजर रख रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5) ICC क्रिकेट नहीं चलाती बल्कि…पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने चलाया ‘शब्द बाण’, भारत का भी किया जिक्र

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को एक ‘‘इवेंट मैनेजमेंट कंपनी’ करार देते हुए कहा है कि आर्थिक रूप से मजबूत बोर्ड टेस्ट क्रिकेट के हितों को नुकसान पहुंचाते हुए अपने स्वार्थ के लिए कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं। चैपल का यह भी मानना है कि टेस्ट क्रिकेट के लिए एक व्यवहार्य दो-स्तरीय प्रणाली अब तक लागू कर देनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने इसके साथ ही कहा कि खेल के पारंपरिक प्रारूप को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए अन्य महत्वपूर्ण कदम भी उठाए जाने चाहिए। (पढ़ें पूरी खबर)

6) VIDEO: कोल्डप्ले की कॉन्सर्ट में पहुंचे जसप्रीत बुमराह, तेज गेंदबाज के लिए क्रिस मार्टिन ने गाय स्पेशल गाना

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रविवार 26 जनवरी को अहमदाबाद में ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले के कंसर्ट में नजर आए। बुमराह अपने घरेलू शहर के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में दर्शकों के बीच खूब मस्ती करते दिखे। इस दौरान क्रिस मार्टिन ने अपने गानों से भीड़ को थिरकने को मजबूर कर दिया। कॉन्सर्ट के दौरान जब कैमरा बुमराह की तरफ भी मोड़ा गया तो वे भी हंसते-मुस्कुराते दिखे। जब क्रिस मार्टिन ने बुमराह को देखा तो उन्होंने फिर एकबार उनकी तारीफ की। (पढ़ें पूरी खबर)

7) अच्छा दिखने के कारण मुझे कई समस्याओं का सामना करना पड़ा: अहमद शहजाद

हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अहमद शहजाद (Ahmed Shehzad) ने अपने लुक्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। हाल में ही अहमद शहजाद ने पाकिस्तानी एक्टर और काॅमेडियन अहमद अली बट के साथ एक पाॅडकास्ट में कहा- अच्छा दिखने के कारण मुझे बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। हमारे क्षेत्र में, यदि आप अच्छे दिखते हैं, कपड़े पहनना जानते हैं और अच्छा बोलते हैं, तो कुछ लोग आपसे नाराज होने लगते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

8) PAK vs WI: 61 पारियों से बाबर आजम के बल्ले से नहीं निकला टेस्ट शतक, मुल्तान टेस्ट की दूसरी पारी में भी हुए सस्ते में आउट

पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) की फाॅर्म पिछले कुछ समय से उनका साथ नहीं दे रही है। तो वहीं, अब कुछ ऐसा ही नजारा एक बार फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ मुल्तान में जारी दूसरे टेस्ट मैच में देखने को मिला है। आपको बता दें कि बाबर ने 61 पारी पहले टेस्ट क्रिकेट में आखिरी बार शतक लगाया था। उसके बाद से अभी तक क्रिकेट फैंस को बाबर आजम के बल्ले से खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट में शतक देखने को नहीं मिला है। बाबर का फाॅर्म में ना होना, चैंपियंस ट्राॅफी 2025 से पहले पाकिस्तानी टीम की परेशानी बढ़ाता हुआ नजर आ रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) MS Dhoni ने फिर से थाम लिया है बल्ला, तैयार हैं IPL 2025 में मचाने के लिए हल्ला

MS Dhoni अब इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट नहीं खेलते हैं, ऐसे में वो नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास काफी कम करते हैं। दूसरी ओर IPL करीब आते-आते माही बल्ला थाम लेते हैं और नेट्स में जमकर पसीना बहाते हैं, अब ऐसा ही कुछ देखने को मिला है और धोनी का नया वीडियो फैन्स के बीच इस समय सुपर वायरल हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, साथी अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे

Ishan Kishan (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने आईसीसी की ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने पहली बार अपने करियर...

टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट हॉल की लिस्ट में मिचेल स्टार्क से आगे तैजुल इस्लाम

Taijul Islam (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए नया इतिहास रच...

‘यह बहुत सम्मान की बात होगी’ इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान बनने की संभावना पर हैरी ब्रूक

Harry Brook (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज और मौजूदा व्हाइट-बॉल कप्तान हैरी ब्रूक ने पहली बार टेस्ट टीम की कप्तानी को लेकर खुलकर अपनी राय रखी...

“मुझे ऐसा कुछ नहीं दिखता”: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की मांग और हाइप पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर बना हुआ...