Skip to main content

ताजा खबर

कोच फील्ड पर नहीं उतरते हैं: कपिल देव ने किया गौतम गंभीर को जमकर सपोर्ट

कोच फील्ड पर नहीं उतरते हैं: कपिल देव ने किया गौतम गंभीर को जमकर सपोर्ट

Gautam Gambhir And Morne Morkel (Image Credit- Getty)

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने हाल ही में गौतम गंभीर के कोचिंग प्रदर्शन को लेकर अपना पक्ष रखा है। गौतम गंभीर की कोचिंग में अभी तक टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। बता दें कि, गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हार झेली थी। यही नहीं टीम को अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टीम को करारी शिकस्त मिली थी।

जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था तब तमाम विशेषज्ञों ने गौतम गंभीर की टीम में भूमिका पर सवाल उठाए थे। हालांकि कपिल देव ने गौतम गंभीर को जमकर सपोर्ट किया है और कहा है की कोच कभी भी फील्ड पर नहीं उतरते हैं और यह कप्तान और खिलाड़ी का काम होता है कि वो अपनी टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाए।

कपिल देव ने गल्फ न्यूज को बताया कि, ‘उम्मीदें हमेशा काफी हाई रहती हैं। लेकिन कोच फील्ड पर नहीं उतरते हैं। यह खिलाड़ी और कप्तान का काम होता है कि वो जबरदस्त प्रदर्शन करें और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाए। एक नया कोच अपने आइडिया लाता है। अगर उनकी योजना सही नहीं होती है तो लोग कोच पर सवाल उठाते हैं।

राहुल द्रविड़ और रवि शास्त्री से गौतम गंभीर काफी अलग इंसान है। सब कोच की अपनी-अपनी सोच होती है और वो अपने देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं।’

विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर कपिल देव ने दिया बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पांच मैच की टेस्ट सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। दोनों ही खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। तमाम लोगों ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की जमकर आलोचना की थी। हालांकि कपिल देव का मानना है कि दोनों खिलाड़ियों को पता है कि कब उन्हें इस खेल से विदाई लेनी है।

कपिल देव ने आगे कहा कि, ‘विराट और रोहित दोनों ही बड़े खिलाड़ी हैं। उम्मीद करते हैं कि उन्हें यह पता हो कि अभी उनके खेलने का सही समय है। इन दोनों ही खिलाड़ियों को जब लगेगा तब वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।’

আরো ताजा खबर

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...

Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप

T20 World Cup 2026: The White Ferns announced a 15-member squad (image via X) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि टीम की तीन सबसे मशहूर...

29 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (28 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन की उनकी पहली हार दी मंगलवार,...