Skip to main content

ताजा खबर

09 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

09 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Punjab Kings Players, Suryakumar Yadavm Virat Kohli, Gautam Gambhir (Photo Source: X)

1. हद हो गई! हेड कोच गौतम गंभीर को इस इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया पाखंडी

हाल में ही मनोज तिवारी ने न्यूज 18 बांग्ला के साथ एक बातचीत के दौरान कहा- गौतम गंभीर पाखंडी है। वह जो कहते हैं, वह करते नहीं हैं। कप्तान रोहित शर्मा मुंबई से हैं। अभिषेक नायर मुंबई से हैं। हर चीज में रोहित को सबसे आगे धकेल दिया गया है। जलज सक्सेना जैसे खिलाड़ी के लिए कोई भी बोलने वाला नहीं है। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन वह चुप रहता है। गेंदबाजी कोच का क्या फायदा है? गंभीर जो भी कहेंगे, वह उससे सहमत होंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

2. साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज के लिए PCB ने किया वेन्यू शिफ्ट, जानें क्यों हुआ ऐसा?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हाल में ही साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी ट्राई सीरीज के दौरान होने वाले मैचों के वेन्यू में परिवर्तन की घोषणा की है। गौरतलब है कि पहले इस ट्राई सीरीज के मैच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने थे, लेकिन अब ये मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम और कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके पीछे बड़ी वजह मानें तो फिलहाल मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए चल रहा नवीकरण कार्य है। (पढ़ें पूरी खबर)

3. सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी देवीशा शेट्टी के साथ शिरडी बाबा के किए दर्शन, आप भी देखें वीडियो

टीम इंडिया को अब इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है और इसमें भी सूर्यकुमार यादव को महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देवीशा शेट्टी के साथ महाराष्ट्र के शिरडी साई बाबा मंदिर के दर्शन करते हुए नजर आए। (पढ़ें पूरी खबर)

4. “अगर वह अभी टेस्ट से संन्यास लेते हैं तो…”, विराट कोहली को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने दिया बड़ा बयान

माइकल क्लार्क ने माना कि विराट कोहली ने भले ही हाल के समय में ज्यादा रन नहीं बनाए जितना वह चाहते थे, लेकिन खिलाड़ी में टैलेंट और इम्पैक्ट कूट-कूट कर भरा हुआ है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने Beyond23 Podcast पर बात करते हुए, “यह विराट कोहली है! यह लड़का कल दोहरा शतक बना सकता है। वह इतना अच्छा खिलाड़ी है। यह लड़का खेल सकता है, उसे तब तक खेलना चाहिए जब तक वह थक न जाए। अगर वह अभी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेता है, तो केवल एक ही टीम हारेगी, वह है भारत।” (पढ़ें पूरी खबर)

5. BGT में खराब प्रदर्शन के बाद इस देश में घरेलू क्रिकेट खेलेंगे Virat Kohli, सामने आई बड़ी रिपोर्ट

RevSportz की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी करने के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, ऐसा तभी होगा अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाती है। अगर RCB प्लेऑफ में पहुंचती है, तो कोहली के पास काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए बहुत कम समय होगा। वहीं, अगर RCB फाइनल में पहुंचती है, तो कोहली के पास काउंटी क्रिकेट खेलने और इंग्लिश कंडीशन में खेलने की आदत डालने के लिए मुश्किल से 14 दिन होंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

6. चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे पैट कमिंस..! ऑस्ट्रेलियाई चीफ सिलेक्टर के इस बयान ने मचाई हलचल

पैट कमिंस ने निजी कारणों के चलते श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ब्रेक लिया है और वह टखने की समस्या से भी जूझ रहे हैं। कमिंस की गैरमौजूदगी में टेस्ट सीरीज में स्टीव स्मिथ कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया के चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने पुष्टि कि पैट कमिंस जल्द ही स्कैन करवाएंगे। तेज गेंदबाज आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग ले पाएंगे या नहीं, इसे लेकर बड़ा सवाल बना हुआ है। (पढ़ें पूरी खबर)

7. भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी, मोहम्मद शमी जल्द करने वाले हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी

मोहम्मद शमी ने घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया है। इस समय विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में बंगाल के खिलाफ खेले जा रहे महत्वपूर्ण मुकाबले में मोहम्मद शमी ने हरियाणा के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 61 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके इस प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उनकी वापसी तय मानी जा रही है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ आगामी व्हाइट बॉल सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

8. Champions Trophy के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी संभावित भारतीय टीम, संजू-सूर्या को नहीं दी जगह

Champions Trophy के लिए आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह। (पढ़ें पूरी खबर)

9. Prithvi Shaw नेट्स में बिता रहे हैं ज्यादा से ज्यादा टाइम, कर रहे हैं खुद की बल्लेबाजी को और भी फाइन

Prithvi Shaw इन दिनों अपने खेल के साथ-साथ फिटनेस को भी सुधारने में लगे हैं, जिसका नजारा उनकी इंस्टा स्टोरी पर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने नेट्स का एक नया वीडियो फैन्स के साथ शेयर किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

10. नए खिलाड़ियों के साथ नए मिशन की तैयारियां हुई शुरू, मैदान में Punjab Kings के खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Punjab Kings हर साल स्टार खिलाड़ियों से लबरेज होती है, लेकिन फिर भी ये टीम अभी तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। लेकिन इस बार पंजाब टीम पेपर के अलावा मैदान पर भी काफी मजबूत नजर आ रही है, साथ ही टीम ने IPL 2025 की तैयारियों का आगाज अभी से कर दिया है और उसी जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई है। (पढ़ें पूरी खबर) 

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!

Former SRH Batter Tirumalasetti Suman Links CSK–SRH Trade to Pat Cummins Uncertain Availability in IPL 2027 (image via getty) आईपीएल 2027 सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026 (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी 

Devon Conway (Pic SOurce-Twitter) भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें...

CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर 

Mike Hussey (Image Credit- Twitter X) आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खिलाड़ी और बतौर बल्लेबाजी कोच 8 साल काम करने के बाद, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व मिस्टर क्रिकेट...