Skip to main content

ताजा खबर

भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी, मोहम्मद शमी जल्द करने वाले हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी

भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी, मोहम्मद शमी जल्द करने वाले हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि, मोहम्मद शमी ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में खेला था। इसके बाद से ही चोटिल होने की वजह से मोहम्मद शमी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं।

मोहम्मद शमी ने घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया है। इस समय विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में बंगाल के खिलाफ खेले जा रहे महत्वपूर्ण मुकाबले में मोहम्मद शमी ने हरियाणा के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 61 रन देकर तीन विकेट झटके।

उनके इस प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उनकी वापसी तय मानी जा रही है। तमाम फैंस शमी के वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ आगामी व्हाइट बॉल सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

रिपोर्ट का यह भी मानना है कि NCA मोहम्मद शमी की चोट को गंभीर रूप से देख रहा है। सर्जरी के बाद ऐसा देखा गया था कि उनके घुटने में सूजन आ गई है और इसी वजह से अनुभवी खिलाड़ी हाल ही में समाप्त हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भाग नहीं ले पाए थे।

टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज खेलनी है

बता दें कि, टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। टी20 सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से हो रही है। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज 6 फरवरी से खेली जाएगी।

अगर दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज में टीम इंडिया में वापसी करते हैं, तो इससे टीम के गेंदबाजी लाइनअप को भी मजबूती मिलेगी।

আরো ताजा खबर

12 साल बाद इंग्लैंड क्रिकेट में लौटे Kevin Pietersen, व्हाइट-बॉल टीम के साथ निभाएंगे मेंटॉर की भूमिका

Kevin Pietersen Joins England White-Ball Setup as Specialist Mentor Ahead of 2027 World Cup (image via getty) एक हाई-प्रोफाइल वापसी में, पूर्व स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन पुरुषों की व्हाइट बॉल...

SM Trends: 7 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो...

भारत से हार के बाद पाकिस्तान को दोहरा झटका: ICC ने कप्तान फातिमा सना पर लगाया जुर्माना, डिमेरिट पॉइंट भी मिला

ICC Fines Pakistan Captain Fatima Sana for Code of Conduct Breach in Women’s Asia Cup Clash vs India (image via getty) Fatima Sana ICC fine: दुबई में महिला एशिया कप...

इंग्लैंड दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बीच पाकिस्तान क्रिकेट पर मंडराया मैच फिक्सिंग का साया: रिपोर्ट

PCB Initiates Disciplinary Inquiry and Confiscates Players’ Phones Amid Match-Fixing Concerns in England (image via getty) Pakistan cricket match fixing inquiry: पाकिस्तान क्रिकेट पर एक बार फिर मैच-फिक्सिंग का साया...