Skip to main content

ताजा खबर

BGT में खराब प्रदर्शन के बाद इस देश में घरेलू क्रिकेट खेलेंगे Virat Kohli, सामने आई बड़ी रिपोर्ट

BGT में खराब प्रदर्शन के बाद इस देश में घरेलू क्रिकेट खेलेंगे Virat Kohli सामने आई बड़ी रिपोर्ट

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) को इस वक्त काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। सीरीज खत्म होने के बाद उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरें सामने आ रही हैं।

पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को फॉर्म में वापसी करने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी है। टीम इंडिया अब अगली टेस्ट सीरीज जून में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। इस बीच, विराट कोहली के काउंटी क्रिकेट में खेलने की रिपोर्ट सामने आ रही है।

यह भी पढ़े:- “अगर वह अभी टेस्ट से संन्यास लेते हैं तो…”, विराट कोहली को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने दिया बड़ा बयान

क्या सच में काउंटी क्रिकेट खेलेंगे Virat Kohli?

RevSportz की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी करने के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, ऐसा तभी होगा अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाती है।

अगर RCB प्लेऑफ में पहुंचती है, तो कोहली के पास काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए बहुत कम समय होगा। वहीं, अगर RCB फाइनल में पहुंचती है, तो कोहली के पास काउंटी क्रिकेट खेलने और इंग्लिश कंडीशन में खेलने की आदत डालने के लिए मुश्किल से 14 दिन होंगे।

अगर ऐसा होता है, तो उनके इंग्लैंड में घरेलू क्रिकेट में खेलने की संभावना कम ही है। आईपीएल 2025 का फाइनल 25 मई को है और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 20 जून से लीड्स, हेडिंग्ले में शुरू होगी।

क्या आईपीएल 2025 में नहीं खेलेंगे विराट कोहली

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं, ऐसे में वह अपनी टीम के लिए और ज्यादा महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहने वाले हैं। आपको बता दें, कई क्रिकेटरों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए फ्रेंचाइजी क्रिकेट को छोड़ा है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस शामिल हैं।

कमिंस ने 2023 में भारत के खिलाफ WTC फाइनल और एशेज सीरीज की तैयारी के लिए उस साल फ्रेंचाइजी क्रिकेट नहीं खेला था। उन्होंने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को फिर WTC फाइनल जिताया और एशेज सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराया था। देखना होगा, विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा इम्पैक्ट डालने के लिए क्या फ्रेंचाइजी क्रिकेट छोड़ेंगे?

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

12 साल बाद इंग्लैंड क्रिकेट में लौटे Kevin Pietersen, व्हाइट-बॉल टीम के साथ निभाएंगे मेंटॉर की भूमिका

Kevin Pietersen Joins England White-Ball Setup as Specialist Mentor Ahead of 2027 World Cup (image via getty) एक हाई-प्रोफाइल वापसी में, पूर्व स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन पुरुषों की व्हाइट बॉल...

SM Trends: 7 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो...

भारत से हार के बाद पाकिस्तान को दोहरा झटका: ICC ने कप्तान फातिमा सना पर लगाया जुर्माना, डिमेरिट पॉइंट भी मिला

ICC Fines Pakistan Captain Fatima Sana for Code of Conduct Breach in Women’s Asia Cup Clash vs India (image via getty) Fatima Sana ICC fine: दुबई में महिला एशिया कप...

इंग्लैंड दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बीच पाकिस्तान क्रिकेट पर मंडराया मैच फिक्सिंग का साया: रिपोर्ट

PCB Initiates Disciplinary Inquiry and Confiscates Players’ Phones Amid Match-Fixing Concerns in England (image via getty) Pakistan cricket match fixing inquiry: पाकिस्तान क्रिकेट पर एक बार फिर मैच-फिक्सिंग का साया...