Skip to main content

ताजा खबर

ICC Test Rankings: मेलबर्न टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने दर्ज की रिकाॅर्ड गिरावट 

ICC Test Rankings: मेलबर्न टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने दर्ज की रिकाॅर्ड गिरावट 

(Image Credit- Twitter X)

ICC Test Rankings: भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी की दिल और धड़कन कहे जाने वाले विराट कोहली और रोहित शर्मा ने, आज 1 जनवरी को जारी ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की श्रेणी में रिकाॅर्ड गिरावट दर्ज की है। अनुभवी बल्लेबाज इस समय जारी बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में अपने करियर की सबसे खराब फाॅर्म से गुजर रहे हैं।

मेलबर्न टेस्ट मैच की दोनों पारियों में कोहली ने 36 और 5 का स्कोर बनाया था, जिसके बाद टीम इंडिया को मेजबान ऑस्ट्रेलिया के हाथों 184 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। टेस्ट रैंकिंग में पूर्व कप्तान विराट इस समय 24वें स्थान पर खिसक गए हैं। रन मशीन कहे जाने वाले कोहली के इस समय 633 रेटिंग पाॅइंट है। पिछले साल कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में खेली गई 19 पारियों में महज 24.52 की औसत से सिर्फ 417 रन ही निकले।

दूसरी ओर, कप्तान रोहित शर्मा का तो और भी बुरा हाल है। वह जारी BGT सीरीज में खेले तीन टेस्ट मैचों में सिर्फ 31 रन बनाए हैं। रोहित इस समय टेस्ट क्रिकेट में 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित की रेटिंग इस समय 560 है।

जायसवाल चौथे नंबर पर पहुंचे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले युवा यशस्वी जायसवाल को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फायदा पहुंचा है। वह ताजा रैंकिंग के बाद बल्लेबाजों की श्रेणी में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

तो वहीं मेलबर्न टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले स्टीव स्मिथ 3 अंकों के फायदे के साथ और 763 रेटिंग पाॅइंट के साथ 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पहले नंबर पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट हैं, जिनके इस समय 895 रेटिंग पाॅइंट हैं।

सिडनी में खेला जाएगा आखिरी मैच

दूसरी ओर, अब जारी बीजीटी सीरीज का आखिरी और 5वां मैच 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। अगर भारतीय टीम को सीरीज बराबरी पर खत्म करनी है, तो इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

আরো ताजा खबर

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...