Skip to main content

ताजा खबर

Ravindra Jadeja Press Conference Controversy: जडेजा के हिंदी में जवाब देने पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने मचाया बवाल!

Ravindra Jadeja Press Conference Controversy: जडेजा के हिंदी में जवाब देने पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने मचाया बवाल!

Ravindra Jadeja Press Conference Controversy

भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के बाद अपने संन्यास की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। उनके इस फैसले के बाद क्रिकेट जगत में अफवाहों का दौर शुरू हो गया कि कहीं अश्विन ने लगातार मौके न मिलने के कारण क्रिकेट को अलविदा तो नहीं कह दिया।

बहरहाल, उनके संन्यास के बाद क्रिकेट जगत के दिग्गजों, बीसीसीआई और साथी खिलाड़ियों ने बधाई व शुभकामनाएं दीं। वहीं इसी कड़ी में रवींद्र जडेजा का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने अश्विन के साथ मिलकर भारत के लिए कई मैच जिताए हैं। जडेजा ने कहा कि उन्हें अश्विन के संन्यास के बारे में कुछ मिनट पहले ही पता चला।

रवींद्र जडेजा ने कहा, मुझे प्रेस कॉन्फ्रेंस से पांच मिनट पहले ही संन्यास के बारे में पता चला था और काफी चौंकाने वाला था। हमने पूरा दिन साथ बिताया और उन्होंने किसी प्रकार का कोई हिंट तक नहीं दिया। इसके बारे में मुझे लास्ट मोमेंट में पता चला। हम सभी जानते हैं कि अश्विन का दिमाग कैसे काम करता है। वह मेरे ऑन-फील्ड मेंटोर की तरह हैं। हमने सालों साथ में खेला है। हम मैदान पर एक-दूसरे को मैच सिचुएशन, बल्लेबाज क्या करने की कोशिश कर रहे हैं, इस बारे में मैसेज देते रहते थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर सुर्खियों में जडेजा

हालांकि, अब रवींद्र जडेजा अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जडेजा ने अंग्रेजी में नहीं बल्कि हिंदी में जवाब दिए। यही नहीं इसके बाद उन्होंने बस पकड़ने की बात कह कर प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्दी खत्म कर दी। अब ऑस्ट्रेलियाई मीडिया इसकी आलोचना कर रहा है। चैनल-7 ने इसे अजीब बताया और उसके मुताबिक जडेजा ने अंग्रेजी में सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया। इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sports Tak (@sportstakofficial)

A post shared by Sports Tak (@sportstakofficial)

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज की बात की जाए तो फिलहाल दोनों टीम 1-1 मैच चुकी है और तीसरा टेस्ट बारिश के कारण ड्रॉ पर समाप्त हुआ। अब चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...