Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs ENG: अपने आखिरी टेस्ट मैच में टिम साउदी ने क्रिस गेल के इस वर्ल्ड रिकाॅर्ड की बराबरी की, जानें इसके बारे में 

Tim Southee Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड (NZ vs ENG) के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच आज 14 दिसंबर से हैमिल्टन में शुरू हो चुका है। इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं यह मैच न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी (Tim Southee) का आखिरी टेस्ट मैच है। इस मैच में साउदी ने न्यूजीलैंड की पहली पारी की बल्लेबाजी के दौरान, पूर्व कैरेबियाई क्रिकेटर और यूनिवर्स बाॅस के नाम से मशहूर क्रिस गेल के एक वर्ल्ड रिकाॅर्ड की बराबरी कर ली है। आइए आपको इस खास रिकाॅर्ड के बारे में बताते हैं:

Tim Southee ने इस रिकाॅर्ड को किया अपने नाम

बता दें कि हैमिल्टन में अपना 107वां टेस्ट मैच खेल रहे साउदी जब बल्लेबाजी करने के लिए उतरे, तो वे चित-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। अपनी पारी की तीसरी ही गेंद पर उन्होंने स्टोक्स के खिलाफ छक्का लगाया।

इसके बाद दो गेंद बाद फिर उन्होंने एक और छक्का लगाया। इसके बाद अगले ओवर में जैसे ही साउदी ने गस एटकिंसन के खिलाफ छक्का लगाया, तो उन्होंने क्रिस गेल की बराबरी कर ली। 23 रनों की पारी के दौरान साउदी ने कुल 3 छक्के लगाए। इसके साथ ही साउदी के टेस्ट क्रिकेट करियर में कुल 98 छक्के हो गए हैं और उन्होंने गेल की बराबरी कर ली है।

साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर है। तो वहीं इस मैच की दूसरी पारी में अगर साउदी ने तीन छक्के और लगा लेते हैं, तो वहीं 100 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद एडम गिलिक्रिस्ट को पीछे छोड़ सकते हैं।

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच, पहले दिन के खेल का हाल

दूसरी ओर, मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए, पहले दिन के स्टंप के समय 82 ओवर बाद 9 विकेट के नुकसान पर कुल 315 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर 50* और तेज गेंदबाज विलियम ओरूर्क मौजूद हैं।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...