Skip to main content

ताजा खबर

OTD: आज ही के दिन ईशान किशन ने रचा था इतिहास, दोहरा शतक लगाकर तोड़े थे कई रिकॉर्ड

OTD आज ही के दिन ईशान किशन ने रचा था इतिहास दोहरा शतक लगाकर तोड़े थे कई रिकॉर्ड
Ishan Kishan (Image Source: BCCI Twitter)

ईशान किशन ने 10 दिसंबर 2022 को वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर इतिहास रचा था। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने चट्टोग्राम में तीसरे वनडे के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 126 गेंदों में यह शानदार उपलब्धि हासिल की। किशन ने 131 गेंदों में 210 रनों की पारी खेली , जिसमें 24 चौके और 10 छक्के शामिल थे। उनकी विस्फोटक पारी से भारत को 409/8 का विशाल स्कोर बनाने और 227 रन की शानदार जीत हासिल करने में मदद मिली।

ईशान ने रोहित शर्मा और शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया था। ईशान का ये बड़ा कारनामा देखकर क्रीज पर मौजूद विराट कोहली भी ख़ुशी से झूम उठे थे। कोहली ने भी इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था। कोहली ने 91 गेंदों पर 113 रन बनाए थे। जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

किशन ने अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े। 24 साल की उम्र में वह वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। वह सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा के साथ यह उपलब्धि हासिल करने वाले केवल चौथे भारतीय हैं। साथ ही उन्होंने यह दोहरा शतक सिर्फ 126 गेंदों में लगाया। उन्होंने क्रिस गेल के सबसे तेज वनडे दोहरे शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने 2015 वर्ल्ड कप के दौरान 138 गेंदों में बनाया था।

इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं ईशान किशन

ईशान किशन लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। बीसीसीआई की सलाह को अनदेखा करना ईशान को भारी पड़ा था, जिसके चलते उनको सेंट्र कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया गया था। ईशान ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला साल 2023 में खेला था। वो इन दिनों लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं।

टीम इंडिया में वापसी करने के लिए ईशान को घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी गई थी। वहीं इस बार घरेलू क्रिकेट में ईशान का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था। दलीप ट्रॉफी से लेकर रणजी ट्रॉफी तक में उनके बल्ले से शतक निकले थे। अब फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही ईशान टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...