
Cheteshwar Pujara (Photo Source: X)
रणजी ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे राउंड में छत्तीसगढ़ और सौराष्ट्र की टीम आमने-सामने हैं। छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी 578/7 पर घोषित की। सौराष्ट्र की टीम भी इस वक्त शानदार बल्लेबाजी करती हुई नजर आ रही है। चेतेश्वर पुजारा ने रेड-बॉल क्रिकेट में शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए दोहरा शतक ठोक दिया है। यह फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उनका 18वां दोहरा शतक है।
चेतेश्वर पुजारा ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ लगाया दोहरा शतक
छत्तीसगढ़ के खिलाफ पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र को खराब शुरुआत मिली थी। टीम ने छठे ओवर में हार्विक देसाई (5) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद फिर चेतेश्वर पुजारा और चिराग जानी (40) के बीच दूसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी निभाई। पुजारा ने फिर 100वां फर्स्ट-क्लास मैच खेल रहे शेल्डन जैक्सन (62) और अर्पित वासवदा (73) के साथ मिलकर 100+ की साझेदारी निभाई।
आज खेल के चौथे दिन पहले चेतेश्वर पुजारा ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना 66वां शतक पूरा किया था। उन्होंने फिर तेजी से रन बनाते हुए अपना 18वां दोहरा शतक भी पूरा किया। पुजारा इस वक्त टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन वे लगातार रेड-बॉल क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं। इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद, रणजी ट्रॉफी में भी वह कमाल का फॉर्म दिखा रहे हैं।
फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में सर्वाधिक दोहरे शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने पुजारा
चेतेश्वर पुजारा फर्स्ट-क्लास में सर्वाधिक दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने हर्बर्ट सटक्लिफ और मार्क रामप्रकाश को पीछे छोड़ दिया है। इन दोनों दिग्गजों ने 17-17 दोहरे शतक जड़े हैं। वहीं, पुजारा पहले से ही भारतीय बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर हैं। विजय मर्चेंट लिस्ट में दूसरे स्थान पर है, जिनके नाम 11 दोहरे शतक है। विजय हजारे, सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ के नाम 10-10 शतक है।
फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक-
डॉन ब्रैडमैन- 37
वैली हैमंड- 36
पैट्सी हेंड्रेन- 22
चेतेश्वर पुजारा- 18
हर्बर्ट सटक्लिफ- 17
मार्क रामप्रकाश- 17
फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में सर्वाधिक दोहरे शतक (भारतीय)-
18 – चेतेश्वर पुजारा
11 – विजय मर्चेंट
10 – विजय हजारे
10 – सुनील गावस्कर
10 – राहुल द्रविड़
9 – वसीम जाफर
9 – पारस डोगरा
BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच
Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

