Skip to main content

ताजा खबर

‘चेतेश्वर पुजारा का योगदान बहुत बड़ा था’ BGT में नंबर 3 बल्लेबाजी क्रम को लेकर पार्थिव पटेल ने दिया बड़ा बयान

Parthiv Patel and Cheteshwar Pujara (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम को फिलहाल न्यूजीलैंड का तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में सामना करना है। तो वहीं इस सीरीज के बाद टीम इंडिया को पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होना। इस दौरे की शुरुआत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में 22 नवंबर को होने वाले पहले टेस्ट मैच से होगी।

हालांकि, इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के शुरू होने से पहले पूर्व क्रिकेटरों और क्रिकेट के जानकारों द्वारा लगातार बयानबाजी हो रही है। तो वहीं अब इस लिस्ट में नया नाम पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) का जुड़ गया है। पार्थिव ने BGT के दौरान भारत के नंबर 3 बल्लेबाजी क्रम के महत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Parthiv Patel ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही Colors Cineplex के साथ चर्चा करते हुए पार्थिव पटेल ने कहा- जब भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया है, नंबर 3 बल्लेबाज का प्रदर्शन बहुत महत्वपूर्ण रहा है, जिस तरह से 2003-04 में राहुल द्रविड़ बल्लेबाजी कर रहे थे और पिछली दो सीरीज में चेतेश्वर पुजारा का योगदान बहुत बड़ा था, जिस वजह से भारत ने वहां जीता। इसलिए नंबर 3 एक बहुत ही महत्वपूर्ण बल्लेबाजी क्रम बन जाता है।

पार्थिव ने आगे कहा- शुभमन गिल ने दिखा दिया है कि उनमें ऑस्ट्रेलिया में रन बनाने की क्षमता है, हालांकि वो सभी रन ओपनर के तौर पर आए थे। हमने जो गाबा टेस्ट जीता, उसमें हर बार ऋषभ पंत के 89 रनों की चर्चा होती है, लेकिन शुभमन गिल ने भी बतौर ओपनर 91 रन बनाए। इसलिए वह (गिल) जानते हैं कि वह दबाव में बल्लेबाजी कर सकते हैं।

बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) 2024-25 का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट 22-26 नवंबर: पर्थ स्टेडियम, पर्थ

दूसरा टेस्ट 6-10 दिसंबर: एडिलेड ओवल, एडिलेड

तीसरा टेस्ट 14-18 दिसंबर: द गाबा, ब्रिसबेन

चौथा टेस्ट 26-30 दिसंबर: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

पांचवां टेस्ट 3-7 जनवरी: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

আরো ताजा खबर

2 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. Women’s T20 World Cup 2026: भारत की 15-सदस्यीय टीम की हुई घोषणा, अमनजोत कौर को नहीं मिली जगह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  ने...

‘हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 4 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी 12 से ज्यादा है’ – MI के प्रदर्शन पर आकाश चोपड़ा

Hardik Pandya Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने आठ मुकाबलों में से सिर्फ दो...

SM Trends: 2 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) जोश इंग्लिस, जिनकी नीलामी डील इस सीजन में उनकी उपलब्धता को लेकर अलग-अलग बातों की वजह से चर्चा का मुख्य विषय बन गई थी,...

IPL 2026, Match 46: गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

गुजरात टाइटन्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 46वें मैच में, 3 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स का सामना करेगी। पंजाब किंग्स 8 मैचों में 6...