Skip to main content

ताजा खबर

“अगर गाबा में पारी का आगाज करेंगे तो…..”- NCA कोच ने हिटमैन को लेकर ये क्या कह दिया

“अगर गाबा में पारी का आगाज करेंगे तो…..”- NCA कोच ने हिटमैन को लेकर ये क्या कह दिया

Rohit Sharma (Photo Source: X)

एडिलेड टेस्ट में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में जब से रोहित शर्मा फेल हुए हैं तब से कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स कह चुके हैं कि, उन्हें तीसरे टेस्ट में फिर से ओपनिंग करना चाहिए।  रोहित अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट टेस्ट का हिस्सा नहीं बन पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करते हुए शानदार बल्लेबाजी की।

वहीं रोहित को तीसरे टेस्ट में ओपनिंग करना चाहिए या मिडिल ऑर्डर में खेलना चाहिए इसको लेकर जब इकनोमिक टाइम्स के हवाले से बीसीसीआई के एक ‘लेवल थ्री’ कोच से बात की तो उन्होंने रोहित की बल्लेबाजी में आई तकनीकी खामी का हवाला देते हुए कहा कि, उनके लिए पारी का आगाज करना उतना अच्छा नहीं होगा।

रोहित गेंद की लेंथ को भांपने में अधिक समय ले रहे हैं- NCA कोच

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रोहित की तकनीक पर काम कर चुके इस कोच ने कहा, ‘‘रोहित शर्मा ने अपने पूरे करियर में बहुत ही सीमित फुटवर्क कर इस्तेमाल किया है। जब वह अपने बेस्ट फॉर्म में थे तब भी अधिक फुटवर्क का इस्तेमाल नहीं करते थे। 37 साल से अधिक उम्र होने के बाद उनकी ‘रिफ्लेक्स (गेंद पर शरीर की प्रतिक्रिया) धीमी हो गई है और वह गेंद की लेंथ को भांपने में अधिक समय ले रहे हैं।’’

खुद सलामी बल्लेबाज रह चुके इस कोच ने कहा, ‘‘जब आपकी रिफ्लेक्स कमजोर होती है तो आप कदमों का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते है। वह अगर गाबा में पारी का आगाज करेंगे तो लाल कूकाबुरा गेंद की स्विंग से उन्हें सामंजस्य बैठाने में परेशानी होगी। वह छठे क्रम पर आएंगे तो बहुत संभावना होगी कि वह पुरानी गेंद का सामना करें। अगर 80 ओवर के खेल के बाद नयी गेंद ली भी गयी तो तब तक ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज काफी थम गए होंगे।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘ रोहित को आईपीएल में तेजी से रन बनाने में कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि यहां उन्हें 130 किलोमीटर प्रति घंटे वाले कुछ घरेलू गेंदबाजों का सामना करना होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप उनके आउट होने के तरीके को देखेंगे तो वह अपने अगले पैर को ज्यादा बाहर नहीं निकाल रहे हैं। अगर आप पैर को ज्यादा बाहर निकालेंगे तो गेंद की स्विंग से होने वाले प्रभाव को कम कर सकते हैं।’’

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...