Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: नंबर-6 पर फेल हुए रोहित शर्मा, एडिलेड में सिंगल डिजिट स्कोर पर हुए आउट

BGT 2024: नंबर-6 पर फेल हुए रोहित शर्मा, एडिलेड में सिंगल डिजिट स्कोर पर हुए आउट

AUS vs IND (Pic Source-X)

इस समय ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड के ओवल में खेला जा रहा है। बता दें कि, यह पिंक बॉल टेस्ट है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, टीम के लिए यह निर्णय अच्छा साबित होता हुआ नजर नहीं आया है। भारत ने महज 87 के स्कोर पर अपने पांच महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट की पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं और सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए। इस मैच में रोहित शर्मा नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने उतरे। वह काफी लंबे समय से ओपनर के रूप में खेल रहे थे, लेकिन पहले टेस्ट में यशस्वी और केएल राहुल ने टीम इंडिया की ओपनिंग की थी और इसी वजह से भारतीय कप्तान इस मैच में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आए।

रोहित शर्मा को स्कॉट बोलैंड ने आउट किया। बोलैंड की बेहतरीन इनस्विंग गेंद को रोहित शर्मा बिल्कुल भी नहीं समझ पाए और एलबीडब्ल्यू हो गए। रोहित शर्मा भी इस बात से काफी निराश दिखे कि वो दूसरे टेस्ट की पहली पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं। भले ही रोहित शर्मा पहली पारी में सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हो गए हो लेकिन दूसरी पारी में भारतीय कप्तान बड़ा स्कोर बनाने को जरूर देखेंगे।

टीम इंडिया को एक बड़ी साझेदारी की बेहद जरूरत

मैच की बात की जाए तो अभी तक टीम इंडिया की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया है। यशस्वी जायसवाल दूसरे टेस्ट की पहली गेंद पर ही आउट हो गए। बेहतरीन युवा बल्लेबाज को मिचेल स्टार्क ने पारी की पहली ही गेंद पर वापस पवेलियन की राह दिखाई। यशस्वी जायसवाल के अलावा केएल राहुल ने 37 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल ने 31 रनों की पारी खेली।

अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली पहली पारी में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे और सात रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। टीम इंडिया को अगर इस मैच में वापसी करनी है, तो उन्हें एक बड़ी साझेदारी की बेहद जरूरत है।

फिलहाल मेजबान ने इस मैच में अपना दबाव भारतीय बल्लेबाजों पर बनाया हुआ है। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है।

यह भी पढ़े:- पिंक बॉल टेस्ट में हाथ पर काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? जानिए बड़ी वजह

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...