Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: क्या ब्रिस्बेन टेस्ट में जोश हेजलवुड करेंगे ऑस्ट्रेलिया टीम में वापसी? जाने खुद अनुभवी तेज गेंदबाज से

BGT 2024 क्या ब्रिस्बेन टेस्ट में जोश हेजलवुड करेंगे ऑस्ट्रेलिया टीम में वापसी जाने खुद अनुभवी तेज गेंदबाज से

Josh Hazlewood (Pic Source-Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड टीम इंडिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में भाग लेने के लिए काफी उत्साहित है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनकी उपलब्धता इस चीज पर निर्भर करती है कि आने वाले 24 घंटो में वो रिकवर कर पाते हैं या नहीं।

बता दें कि, पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जोश हेजलवुड चोटिल हो गए थे और यही वजह है कि एडिलेड में खेले गए दूसरे मुकाबले में वो भाग नहीं ले पाए। हेजलवुड की जगह ऑस्ट्रेलिया टीम में स्कॉट बोलैंड को शामिल किया गया था जिन्होंने भी इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। स्कॉट बोलैंड ने ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में कुल 5 विकेट झटके थे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक जोश हेजलवुड ने कहा कि, ‘यह देखना बेहद जरूरी है कि आने वाले 24 घंटो में मैं कितना रिकवर हो पाता हूं। यह बेहद जरूरी है कि मैं समय से पहले रिकवर हो जाऊं और उसी लय से गेंदबाजी कर पाऊं। रिकवर होने के बाद यह भी बेहद जरूरी है कि मैं अभ्यास में अच्छी तरह से गेंदबाजी कर पाऊं।’

यह चोट मुझे पिछले काफी समय से परेशान कर रही है: जोश हेजलवुड

अनुभवी तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि, ‘पिछले काफी समय से इस चोट ने मुझे परेशान किया है। लेकिन मुझे अब यह बात समझ आ गई है कि खुद के शरीर को मुझे ज्यादा दर्द नहीं देना है और इसलिए अब मैं सोच समझकर ही आगे का फैसला लूंगा।’

जहां एक तरफ पहले टेस्ट को टीम इंडिया ने 295 रनों से अपने नाम किया था वहीं दूसरे मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता। 5 मैच की टेस्ट सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है। दोनों ही टीमों के लिए तीसरे टेस्ट को जीतना बेहद जरूरी है। हेजलवुड खुद यही चाहेंगे कि वो सही समय पर ठीक हो जाए और टीम इंडिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में भाग ले पाए।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...