
चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अगले साल फरवरी-मार्च में टूर्नामेंट के लिए हाइब्रिड मॉडल के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सशर्त समझौते का कड़ा विरोध किया है।
कई महीनों के गतिरोध के बाद, PCB टूर्नामेंट को हाइब्रिड मोड में आयोजित करने पर सहमत हुआ है। दरअसल सुरक्षा कारणों के चलते भारत चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करना चाहता है। हालांकि, पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से मांग की है कि अगर ये टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में आयोजित होता है तो बीसीसीआई द्वारा आयोजित भविष्य के टूर्नामेंटों में भारत में नहीं खेलेंगे।
बीसीसीआई ने किया PCB के शर्तों का विरोध
सूत्रों ने मंगलवार को द टेलीग्राफ को बताया कि, “बीसीसीआई ने इस संबंध में आईसीसी अधिकारियों को एक स्पष्ट संदेश भेजा है जिससे एक नया गतिरोध पैदा हो गया है। बीसीसीआई का तर्क साफ है – भारत में कोई सुरक्षा खतरा नहीं है और इसलिए ऐसी व्यवस्था को स्वीकार करने का कोई सवाल ही नहीं है।”
भारत को अगले साल महिला वनडे वर्ल्ड कप और 2026 में श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से टी20 विश्व कप की मेजबानी करनी है। 2029 चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 वनडे वर्ल्ड कप भी भारत में खेला जाएगा। पिछले शुक्रवार को आईसीसी बोर्ड की एक वर्चुअल मीटिंग आयोजित की गई थी, लेकिन पीसीबी द्वारा हाइब्रिड मॉडल को खारिज करने के बाद यह केवल 15 मिनट में समाप्त हो गई।
हालांकि, बाद में वे इस डर से हाइब्रिड मॉडल पर सहमत हो गए क्योंकि ICC टूर्नामेंट को कहीं और स्थानांतरित कर सकता है, लेकिन केवल इस शर्त पर कि वे भी भविष्य में भारत में नहीं खेलेंगे। यदि हाइब्रिड मॉडल में होता है तो 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत के मैच कथित तौर पर दुबई में खेले जाएंगे, और यदि भारतीय टीम टूर्नामेंट के उन चरणों तक पहुंचती है तो दुबई में सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे।
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

