Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: आईसीसी ने पाकिस्तान यात्रा से इनकार करने पर बीसीसीआई से लिखित जबाव मांगा, पढ़ें बड़ी खबर 

India not to travel to Pakistan for Champions Trophy

हाल में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाकर खेलने से मना कर दिया है। दोनों देशों के बीच चल रहे खराब राजनीतिक रिश्ते की वजह से, बोर्ड ने यह कदम उठाने का फैसला किया है।

हालांकि, अब खबर आ रही है कि क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आगामी टूर्नामेंट में बीसीसीआई द्वारा पाकिस्तान की यात्रा ना करने को लेकर एक लिखित स्पष्टीकरण जबाव मांगा है।

तो वही इसको लेकर अगर आधिकारिक सोर्स की मानें, तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने पड़ोसी देश की यात्रा करने से इनकार करने के संबंध में, भारतीय बोर्ड के आधिकारिक जबाव की एक काॅपी मांगी थी। हालांकि, बीसीसीआई ने अब तक आईसीसी को केवल मौखिक रूप से ही अपने फैसले के बारे में बताया है। अभी तक बीसीसीआई ने किसी तरह का लिखित जबाव आईसीसी को नहीं सौंपा है।

PCB द्वारा बीसीसीआई से मिले जबाव की काॅपी मांगने के पीछे कारण, पाकिस्तान में टूर्नामेंट आयोजित होने पर उसे न खेलने के अपने आह्वान को सही ठहराने के लिए, भारत से पर्याप्त सबूत मांगने में सुविधा प्रदान करना है। टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार, बीसीसीआई को पाकिस्तान में खेलने से इनकार करने के लिए ठोस कारण बताना होगा, जिसके बाद अंतिम निर्णय के लिए आईसीसी द्वारा समीक्षा की जाएगी।

साउथ अफ्रीका को रखा स्टैंडबाई

साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीसीसीआई द्वारा पाकिस्तान जाकर ना खेलने के बाद, आईसीसी ने द्वारा प्रस्तावित किए गए हाइब्रिड माॅडल को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ठुकरा दिया है। इस माॅडल के अनुसार भारत अपने मैच किसी तटस्थ स्थान जैसे यूएई या श्रीलंका में खेल सकती है।

लेकिन अगर PCB हाइब्रिड माॅडल को नहीं मानता है तो आईसीसी टूर्नामेंट को साउथ अफ्रीका शिफ्ट कर सकती है। साउथ अफ्रीका को फिलहाल स्टैंडबाई पर रखा गया है। देखने लायक बात होगी कि करीब 9 साल बाद वापसी कर रहा टूर्नामेंट कहां पर और कब से खेला जाएगा?

আরো ताजा खबर

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...