Skip to main content

ताजा खबर

पिंक गेंद को समझना कभी-कभी बहुत ही मुश्किल हो जाता है: स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट से पहले दिया बड़ा बयान

पिंक गेंद को समझना कभी-कभी बहुत ही मुश्किल हो जाता है: स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट से पहले दिया बड़ा बयान

Steve Smith (Pic Source-Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला गया था। इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 295 रनों से अपने नाम किया। पहले टेस्ट में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 6 दिसंबर से एडिलेड में होने जा रही है। यह पिंक बॉल टेस्ट होगा। हालांकि आगामी टेस्ट से पहले स्टीव स्मिथ ने पिंक बॉल को लेकर अपना पक्ष रखा है। उनके मुताबिक पिंक बॉल को खेलना इतना आसान नहीं है और कभी-कभी उसे समझना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।

बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पिंक बॉल टेस्ट मैच में टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी। स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो साझा की है जिसमें स्टीव स्मिथ ने कहा कि, ‘पिंक बॉल को कभी-कभी दिन और रात में समझना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। आपको खेल की परिस्थिति को समझकर बल्लेबाजी करनी होती है।’

पैट कमिंस ने पिंक बॉल को लेकर अपना पक्ष रखा

ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि, ‘मुझे ऐसा लगता है कि सभी चीजें बेसिक है। कभी-कभी अलग गति से खेल आगे बढ़ता रहता है और गेंद को समझना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। लेकिन यही टेस्ट क्रिकेट है।’

ट्रेविस हेड ने कहा कि, ‘इस विकेट पर बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल है। लेकिन आपको अलग तरीके से रन बनाने होंगे। मैंने यहां काफी मैच खेले हैं और मुझे इसका अंदाज़ा है। जो मैंने पिछले दो सालों में किया है वैसा ही कुछ इस साल भी करना चाहूंगा। यह मेरे लिए काफी अच्छा हफ्ता रहा है और इसीलिए मैं ज्यादा चिंतित नहीं हूं।

मेरे काफी दोस्त और परिवार वाले हैं और कई लोग मुझे खेलते हुए देखने के लिए आए हैं। पूरी उम्मीद है कि मैं एडिलेड टेस्ट में भी अपनी टीम की ओर से बड़ा स्कोर बना पाऊं।’

আরো ताजा खबर

ENG vs PAK: ‘ये टेस्ट क्रिकेट की तौहीन’ – सैम अयूब को टीम में शामिल करने पर नासिर हुसैन ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

ENG vs PAK: Nasser Hussain Slams Pakistan for Flying in Saim Ayub from CPL Ahead of Edgbaston Test (image via getty) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने पाकिस्तान टीम...

Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, 10वीं बार फाइनल में बनाई जगह

Women’s Asia Cup 2026: India Cruise Past Bangladesh by 40 Runs to Secure Final Berth (image via X) 10 सितंबर, गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले...

11 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराया और फाइनल में जगह बनाई गुरुवार, 10 सितंबर को पहले...

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...