Skip to main content

ताजा खबर

“लाबुशेन को बाहर करो”- पिंक बॉल टेस्ट से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने दिया चौंकाने वाला बयान

Marnus Labuschagne (Image Credit- Twitter X)

मिचेल जॉनसन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम मॅनॅग्मेंट को पिंक बॉल टेस्ट मैच से पहले एक अहम सुझाव दिया है। उन्होंने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए आउट-ऑफ-फॉर्म मार्नस लाबुशेन को बाहर करने की मांग की है। सीरीज का दूसरा टेस्ट शुक्रवार, 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल में शुरू होगा।

लाबुशेन ने इस साल पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में दो अर्धशतक लगाए थे। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज उसके बाद से फॉर्म से बाहर दिखे हैं। उन्होंने खेल के सबसे लंबे प्रारूप में अपनी पिछली 10 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक जड़ा है। लाबुशेन ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में 2 (52) और 3 (5) के स्कोर दर्ज किए। दोनों पारियों में वह LBW आउट हुए।

Marnus Labuschagne को लेकर Mitchell Johnson ने दिया चौंकाने वाला बयान

मिचेल जॉनसन ने ‘नाइटली’ में अपने कॉलम में लिखा, ‘‘मार्नस लाबुशेन लंबे समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं और एडिलेड में दूसरे टेस्ट मैच में उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को उतारा जाना चाहिए। इसका मतलब यह नहीं है कि पहले टेस्ट मैच में करारी हार के लिए किसी को बलि का बकरा बनाया गया।’’ जॉनसन का मानना है कि लाबुशेन को फॉर्म में वापसी करने के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए।

पूर्व तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि, ‘‘टेस्ट टीम से बाहर करने से उन्हें शेफील्ड शील्ड के कुछ मैचों और क्लब क्रिकेट में खेलने का मौका मिलेगा तथा उन पर देश की तरफ से खेलने का दबाव नहीं होगा। मुझे लगता है कि जसप्रीत बुमराह और उनके साथी गेंदबाजों के सामने उतारने के बजाय घरेलू क्रिकेट में खेलने से लाबुशेन को फायदा मिलेगा।’’

जॉनसन ने कहा कि, ‘‘पिछली 10 टेस्ट पारियों में वह केवल एक बार दहाई के आंकड़े तक पहुंचे हैं। वह भले ही क्रीज पर टिके रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन अभी इससे काम नहीं चल रहा है। लाबुशेन को बाहर करने का यह मतलब नहीं होगा कि टेस्ट क्रिकेट में उनका भविष्य अधर में लटक गया है या वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए सही खिलाड़ी नहीं हैं।’’

আরো ताजा खबर

IPL 2026: CSK की प्लेऑफ उम्मीदों को झटका, LSG ने एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया 

LSG vs CSK (Image Credit- Twitter X) लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 59वां मैच खेला गया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी...

LSG vs CSK, Top 10 Memes: लखनऊ बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, LSG vs CSK: top 10 memes (image via X) मिचेल मार्श ने सिर्फ 38 गेंदों में 90 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और सात छक्के शामिल थे। उनकी...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बीच, इस दिग्गज ने 16 साल बाद छोड़ा टीम का साथ 

Robin Singh (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन सिंह (Robin Singh) ने मुंबई इंडियंस के साथ अपने लंबे एसोसिएशन को आधिकारिक तौर पर समाप्त कर दिया है। रॉबिन...

बांग्लादेश को झटका! अनुभवी मुश्फिकुर रहीम ने वनडे वापसी से किया इनकार, बोले- ‘अब टीम को मेरी जरूरत’

Mushfiqur Rahim (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने साफ कर दिया है कि वह वनडे क्रिकेट में वापसी नहीं करने वाले हैं। साल...