Skip to main content

ताजा खबर

पिता पेशे से नाई, लेकिन बेटी ने भारतीय अंडर-19 महिला टीम में सेलेक्ट होने के बाद किया परिवार का नाम रौशन

Chandni Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारत की अंडर- 19 महिला टीम ए में 18 साल की लेग स्पिनर चांदनी शर्मा (Chandni Sharma) पहली बार जगह बनाने में सफल रही हैं। तो वहीं अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह भारत अंडर- 19 महिला टीम बी और साउथ अफ्रीका के खिलाफ ट्राई सीरीज में मैच खेलती हुई नजर आ सकती है।

बता दें कि युवा लेगी के पिता लखनऊ में नाई का काम करते हैं और उनका पूरा परिवार बंगला बाजार में रहता है। लेकिन इतनी कठिन परिस्थिति के बावजूद, चांदनी के पिता ने बेटी को क्रिकेट सिखाने के लिए एकेडमी भेजा।

हालांकि, अब जब उनका भारतीय महिला अंडर- 19 टीम में सेलेक्ट हुआ है, तो वह इस मौके पर काफी खुश नजर आ रही हैं। हाल में ही उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया है कि उनके आइडल स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं। वह मैच खेलने के दौरान उनकी तरह ही गेंदबाजी करने की कोशिश करती हैं। साथ ही युवा क्रिकेटर ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की दबाव झेलने की क्षमता की भी सराहना की है।

Chandni Sharma ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत की अंडर- 19 टीम में सेलेक्ट होने के बाद, टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में चांदनी ने कहा- मैं अंडर-19 इंडिया ‘ए’ टीम का हिस्सा बनकर खुश हूं। यह उपलब्धि मेरे परिवार और मेरे कोचों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। हमारे वित्तीय संघर्षों के बावजूद मेरे पिता ने कभी मुझे पीछे नहीं छोड़ा, भले ही वह शुरू में मेरी अकादमी की फीस का भुगतान नहीं कर सकते थे।

चांदनी ने आगे कहा- जब अंत में वो मुझे उत्तरी रेलवे स्टेडियम में ले गए, तो उन्होंने कोच प्रियंका शैली और साइमा अली से कहा कि वह भुगतान नहीं कर सकते, लेकिन चाहते हैं कि मैं क्रिकेट सीखूं।

तब से, मैं स्टेडियम में खेल रही हूं, और मेरे कोचों ने मेरी बहुत मदद की है। मैं युजवेंद्र चहल को अपना आदर्श मानती हूं और उनकी गेंदबाजी की तरह गेंद डालने की कोशिश करती हूं। मैं रोहित शर्मा के तरीके की भी बहुत बड़ी फैन हूं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ट्राई सीरीज के लिए भारत की महिला अंडर-19 टीम:

भारत महिला अंडर-19 ए टीम: सानिका चालके (कप्तान), जी त्रिशा (उपकप्तान), जी काव्या श्री, भाविका अहिरे (विकेटकीपर), जोशिता वीजे, हर्ले गाला, षष्ठी मंडल, सिद्धि शर्मा, सोनम यादव, गायत्री सुरवासे, चांदनी शर्मा , हैप्पी कुमारी, शबनम, बिदिशा डे, प्राप्ति रावल (विकेटकीपर)।

भारत महिला अंडर-19 बी टीम: निकी प्रसाद (कप्तान), कमलिनी जी (विकेटकीपर) (उपकप्तान), महंती श्री, ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, आयुषी शुक्ला, केसरी द्रिथि, परुनिका सिसौदिया, वैष्णवी शर्मा, पारशवी चोपड़ा, नंदना एस। अनादि तागड़े, आनंदिता किशोर, सुप्रिया अरेला, भारती उपाध्याय (विकेटकीपर)।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...