Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: माइकल वाॅन ने दागा तीखा सवाल, पूछा इस बार कौन होंगे ऑस्ट्रेलिया में भारत के विराट कोहली और रवि शास्त्री?

Michael Vaughan (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वाॅन (Michael Vaughan) ने हाल में ही बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले बड़ा बयान दिया है। वाॅन का कहना है अगर टीम इंडिया शुरू से ही आक्रामक एप्रोच अपनाती है और ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेलने में कामयाब रहती है, तो ही वह इस सीरीज को बचा सकती है।

साथ ही वाॅन ने कहा कि जब भारत ने पहली बार साल 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी, तो ‘करिश्माई कोच’ रवि शास्त्री का माइंटसेड और विराट कोहली के रूप में एक बेहतरीन लीडर था। लेकिन इस बार दौरे पर टीम इंडिया का शास्त्री और कोहली कौन होने वाला है? यह देखना होगा।

माइकल वाॅन ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही बीजीटी के शुरू होने से पहले, फाॅक्स क्रिकेट के साथ एक चर्चा में वाॅन ने कहा- पिछले चार या पांच वर्षों में, बिना किसी संदेह के, ये दो टीमें अपने स्किल सेट और मानसिकता के साथ सर्वश्रेष्ठ दो टीमें रही हैं। पिछली दो बार वे यहां आए हैं, उन्होंने जीत हासिल की है। उनके पास एक करिश्माई कोच के रूप में रवि शास्त्री और विराट कोहली के रूप में एक कप्तान था।

वाॅन ने आगे कहा- मैं इस बात में बड़ा विश्वास रखता हूं कि जब आप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हैं, तो उनके खिलाफ खेलने का केवल एक ही तरीका होता है और वह है फ्रंटफुट पर रहना, आक्रामक होना और कुछ कोशिशें करना। रवि यह कर सकता था, विराट यह कर सकता था।

मैं जानना चाहता हूं कि इस बार भारतीय टीम में रवि शास्त्री और विराट कोहली कौन है? मुझे नहीं लगता कि ऐसा कोई दूसरा हो सकता है। क्या रोहित वापिस आकर इस तरह की कप्तानी कर सकते हैं? मुझे लगता है कि आने वाले कुछ हफ्तों में यह भारत के लिए एक बड़ी चुनौती होने वाली है?

আরো ताजा खबर

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...

‘तब की तब देखेंगे’ – 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर Rohit Sharma ने तोड़ी चुप्पी!

Rohit Sharma Breaks Silence on 2027 World Cup Plans (image via getty) भारत के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा ने आखिरकार 2027 आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को...

Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप-3 बल्लेबाज, ईशान किशन इस नंबर पर

Duleep Trophy 2026 (Image credit Twitter – X) 2026-27 दलीप ट्रॉफी का 63वां संस्करण 23 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक खेला गया। इस टूर्नामेंट में छह टीमों ने हिस्सा...

साइबर क्राइम एजेंसी के रडार पर मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक, ड्रेसिंग रूम लीक मामले में जांच तेज

Mohammad Rizwan and Imam-ul-Haq Summoned by Pakistan Cyber Crime Agency Over Phone Data Probe (image via getty) Mohammad Rizwan Imam ul Haq cyber crime radar: पाकिस्तान क्रिकेट एक नए विवाद...