Skip to main content

ताजा खबर

“मैं आज बेहद खुश हूं”- शतक लगाकर मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद मंधाना का बयान

“मैं आज बेहद खुश हूं”- शतक लगाकर मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद मंधाना का बयान

Smriti Mandhana (Pic Source-BCCI/X)

भारतीय महिला टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने मंगलवार (29 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में शानदार शतक लगाया। उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करते हुए 122 गेंदों में 100 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके लगाए। यह 28 वर्षीय मंधाना के वनडे करियर का आठवां शतक है। इस मैच में शतक लगाते ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

मंधाना ने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ा है। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। वह 88 मैचों में इस उपलब्धि तक पहुंची। वहीं, मिताली ने 232 वनडे मैचों में 7 सेंचुरी लगाई थीं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 135 वनडे मैचों में छह शतक जड़े हैं।

भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे मैच में 6 विकेट से हराकर 2-1 से वनडे सीरीज अपने नाम कर की। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 233 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। शेफाली वर्मा ने बार फिर बड़ी पारी खेलने में फ्लॉप रही और 12 रन बनाकर पवेलियन लौटी।

ऐसे में पिछले दो मैचों में प्लॉप रहीं मंधाना ने मोर्चा संभाला। उन्होंने दो अहम साझेदारियों कीं। मंधाना ने यस्तिका भाटिया (35) के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 और हरमनप्रीत (नाबाद 59) के संग 117 रनों की पार्टनरशिप की और मैच में भारत को जीत दिलाई।

यहाँ देखे:- ICC Women’s Ranking: दीप्ति शर्मा और सोफी डिवाइन पहुंची करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर

प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतकर स्मृति मंधाना ने दिया बड़ा बयान

आपको बता दें कि, मंधाना को उनकी  शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्होंने मैच के बाद कहा, ”सीरीज जीतकर बहुत खुश हूं। जैसा कि मैंने पहले मैच में कहा था, इस टीम के लिए डेढ़ महीने बहुत मुश्किल रहे हैं। पहले दो मैच मेरे हिसाब से नहीं गए थे। मैं आज रन बनाकर बेहद खुश हूं। आप हर दिन एक ही तरह से बल्लेबाजी नहीं करते हैं। आप कुछ दिन सर्वश्रेष्ठ स्थिति में होते हैं और कुछ दिन नहीं।”

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...