Skip to main content

ताजा खबर

ICC Women’s Ranking: दीप्ति शर्मा और सोफी डिवाइन पहुंची करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर

ICC Womens Ranking दीप्ति शर्मा और सोफी डिवाइन पहुंची करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर

Deepti Sharma and Sophie Devine

भारतीय महिल टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में करियर का बेस्ट रैंक हासिल किया है। दोनों खिलाड़ियों ने मौजूदा आईसीसी महिला चैम्पियनशिप सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसका फायदा उन्हें वनडे रैंकिंग में मिला है।

दीप्ति शर्मा ने पहले दो मैचों में तीन विकेट चटकाए, जिसने उन्हें गेंदबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। वहीं दूसरी तरफ सोफी डिवाइन ने दूसरे मैच में 79 रनों की जबरदस्त पारी खेली, जिसकी बदौलत वह करियर की बेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग 8वें स्थान स्थान पर पहुंच गई हैं।

ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी दीप्ति का जलवा कायम है। उन्होंने पहले मैच में 41 रन और एक विकेट हासिल किया था और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वह एक स्थान बढ़कर अब चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। जबकि डिवाइन दूसरे मैच में तीन विकेट लेने के बाद ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में 9वें से 7वें स्थान पर पहुंच गई हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में डिवाइन को 9 स्थान का फायदा हुआ है और अब वह 30वें पायदान पर हैं।

सीरीज से बाहर हो चुकीं अमेलिया कर की रैंकिंग में सुधार

न्यूजीलैंड की हरफनमौला खिलाड़ी अमेलिया केर बल्लेबाजी और गेंदबाजी रैंकिंग में क्रमशः 11वें और 13वें स्थान पर काबिज हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ पहले मैच में नाबाद 25 रन बनाए, इसके अलावा चार विकेट भी चटकाए थे। इसके बाद वह चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गई।

इसके साथ ही सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के कारण कई बल्लेबाजों के बल्लेबाजी रैंकिंग में सुधार देखने को मिला है। इसमें न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स (दो स्थान ऊपर 15वें), मैडी ग्रीन (सात स्थान ऊपर 18वें) और ब्रुक हॉलिडे (तीन स्थान ऊपर 36वें स्थान पर) शामिल हैं, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स (तीन स्थान ऊपर 30वें) और शेफाली वर्मा (दो स्थान ऊपर 54वें स्थान पर) पहुंची हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में ली तुहुहु तीन पायदान ऊपर 12वें स्थान पर हैं।

वहीं हरारे में जिम्बाब्वे और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच पांच मैचों की सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के रैंकिंग में फायदा हुआ है। घरेलू टीम ने सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया। जिम्बाब्वे के बल्लेबाज चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने सीरीज के आखिरी तीन मैचों में 28, 33 और 60 का स्कोर करने के बाद करियर का सर्वश्रेष्ठ 21 वां स्थान हासिल किया है।

मॉडेस्टर मुपाचिक्वा (नौ स्थान ऊपर 46वें स्थान पर) और एशले निदिराया (28 स्थान ऊपर 47वें स्थान पर) बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा पाने वाले अन्य जिम्बाब्वे खिलाड़ी हैं, जबकि जोसेफिन नकोमो (13 स्थान ऊपर 32वें स्थान पर) गेंदबाजी रैंकिंग में पहुंच गई हैं।

USA के लिए, बल्लेबाजी रैंकिंग में दिशा ढींगरा (22 स्थान ऊपर 55वें स्थान पर) और सिंधु श्रीहर्ष (42 स्थान ऊपर 57वें स्थान पर) और गेंदबाजी रैंकिंग में अदितिबा चुडासमा (12 स्थान ऊपर 58वें स्थान पर) आगे बढ़ी हैं।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...