Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 21 Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अक्टूबर 21 Evening News Headlines आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Cheteshwar Pujara (Photo Source: X)

1) Womens T20 World Cup जीतकर मालामाल हुई कीवी टीम, ICC ने की पैसों की बारिश, भारत को मिले इतने करोड़

ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। न्यूजीलैंड की इस जीत के बाद आईसीसी ने उन पर पैसों की बारिश की है। कीवी टीम ने टूर्नामेंट जीतने के साथ 21 करोड़ रुपए से भी अधिक की कमाई की। वहीं उप-विजेता रही साउथ अफ्रीका भी मालामाल हुई है। भारत सेमीफाइनल में तो अपनी जगह नहीं बना पाई, मगर उनके खाते में 3.74 करोड़ रुपए आए। (पढ़ें पूरी खबर)

2) “यहां कोई तलवार नहीं चलेगा”- जब हर्षा भोगले ने लिए कप्तान रोहित के मजे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले के खत्म होने के बाद रोहित शर्मा जब प्रेजेंटेशन के लिए पहुंचे तब वहां मौजूद हर्षा भोगले ने उनके मजे लिए। प्रजेंटेशन के दौरान हर्षा भोगले ने रोहित शर्मा से तलवार चलाने को लेकर सवाल कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

3) NZ के खिलाफ दूसरा टेस्ट मिस कर सकते हैं ऋषभ पंत, टीम मैनेजमेंट जल्द ले सकती है बड़ा फैसला

बेंगलुरु टेस्ट मैच की दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने कठिन परिस्थितियों में 99 रनों की पारी खेली थी, लेकिन वो पहली पारी में विकेटकीपिंग करते हुए चोटिल हो गए थे। रविंद्र जडेजा की एक गेंद उनके उसी घुटने में लगी थी, यह वही घुटना था जिसमें कार एक्सीडेंट के बाद उनको सर्जरी करानी पड़ी थी। उनके घुटने में सूजन आ गई थी। आखिरी दिन विकेटकीपिंग के लिए नहीं उतरना भी संकेत था कि गुरुवार 24 अक्टूबर से पुणे में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच को वे मिस कर सकते हैं।  (पढ़ें पूरी खबर)

4) “मैं इंडियन स्पिनर्स को लेकर ज्यादा नहीं सोचूंगा”- बेंगलुरु टेस्ट के बाद टीम इंडिया के स्पिनर्स को लेकर बोले DK

टीम इंडिया को बेंगलुरु में मिली न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद क्रिकबज पर पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने कहा, ‘मैं इंडियन स्पिनर्स को लेकर ज्यादा नहीं सोचूंगा, उनके लिए एक यूनिट के तौर पर यह अच्छा टेस्ट मैच नहीं रहा। चाहे वह कुलदीप यादव हों, आर अश्विन हों या फिर रविंद्र जडेजा हों। यह अच्छा ही था, क्योंकि आप चाहते हैं कि ऐसे खिलाड़ियों को पिंच लगे, क्योंकि जब भी ये वापसी करते हैं, बहुत ही दमदार वापसी करते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5) Ranji Trophy में शतक लगाकर अब्दुल समद ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले प्लेयर बने

Abdul Samad Scored Century in Both Ranji Innings: आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलने वाले अब्दुल समद ने रणजी ट्रॉफी में इतिहास रच दिया। जारी रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर की तरफ से खेल रहे अब्दुल ने सोमवार को ओडिशा के खिलाफ मैच का दूसरा शतक जमाया। इसके साथ ही वो एक ही रणजी ट्रॉफी मैच में दो शतक लगाने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले प्लेयर बन गए। (पढ़ें पूरी खबर)

6) IPL 2025 मेगा ऑक्शन को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने, तारीख और वेन्यू को लेकर हुआ खुलासा

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन का डेट अब धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। यह मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब में होने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि बोर्ड फिलहाल अपने विकल्प तलाश रहा है और जल्द ही ऑक्शन के कार्यक्रम की घोषणा होने की उम्मीद है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) फैन्स को पसंद आया SuryaKumar Yadav का ये क्यूट पोस्ट, अपने खास के साथ मनाया ‘खास’ दिन

टीम इंडिया के टी20 कप्तान SuryaKumar Yadav सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, जहां आए दिन वो कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते है। इसी कड़ी में इस बार SKY ने कुछ ऐसा पोस्ट कर  दिया है, जो फैन्स को हद से ज्यादा पसंद आ रहा है और फैन्स ने इस पोस्ट पर प्यारे-प्यारे कमेंट्स भी किए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

8) टेस्ट मैच हारते ही भजन कीर्तन करने पहुंचे Virat Kohli, वाइफ अनुष्का भी नजर आई साथ

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया पहला टेस्ट मैच हार गई, वहीं इस मैच में बल्लेबाज Virat Kohli का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा और वो ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। दूसरी ओर ये टेस्ट मैच खत्म होते ही कोहली एक खास जगह पहुंचे थे और उसकी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है साथ ही फैन्स भी इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

9) Cheteshwar Pujara ने दिखाया अपना जोर, फिर रणजी ट्रॉफी में मचाया बल्ले से शोर

Cheteshwar Pujara को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, लेकिन उसके बाद भी ये खिलाड़ी वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। जहां इस समय जारी रणजी ट्रॉफी में पुजारा का बल्ला जमकर बोला है, ऐसे में बल्लेबाज के फैन्स में खुशी की लहर है और ऑस्ट्रेलिया दौरे के पहले ये पारी पुजारा को राहत देगी। (पढ़ें पूरी खबर)

10) Yuzvendra Chahal ने बल्ले से काटा खूब बवाल, विरोधी गेंदबाजों का कर दिया बुरा हाल

Yuzvendra Chahal को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, वहीं इस बीच ये खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट खेलकर आया और अब घरेलू क्रिकेट खेल रहा है। जहां इस बार चहल ने बल्लेबाजी के जरिए खबरों में आने का काम किया है और उनकी एक पारी ने साबित कर दिया है कि वो भी बल्ले से कमाल करना जानते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...