Skip to main content

ताजा खबर

Womens T20 World Cup जीतकर मालामाल हुई कीवी टीम, ICC ने की पैसों की बारिश, भारत को मिले इतने करोड़

Womens T20 World Cup जीतकर मालामाल हुई कीवी टीम, ICC ने की पैसों की बारिश, भारत को मिले इतने करोड़
ICC Womens T20 World Cup Prize MoneyICC Womens T20 World Cup Prize Money- ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। 2009 और 2010 के फाइनल में हार झेलने के बाद कीवी टीम को इस जीत के बाद जरूर कुछ राहत मिली होगी। न्यूजीलैंड का यह पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब है, वहीं वह वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली कुल चौथी टीम बनी है।

न्यूजीलैंड की इस जीत के बाद आईसीसी ने उन पर पैसों की बारिश की है। कीवी टीम ने टूर्नामेंट जीतने के साथ 21 करोड़ रुपए से भी अधिक की कमाई की। वहीं उप-विजेता रही साउथ अफ्रीका भी मालामाल हुई है। आईसीसी ने इस बार वुमेंस क्रिकेट की प्राइज मनी में इजाफा करते हुए उसे मेंस क्रिकेट के बराबर किया था। वहीं टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 10 टीमों के लिए भी एक फिक्स्ड प्राइज मनी तय की थी।

बता दें, 2024 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने कुल 79.58 लाख डॉलर की प्राइज मनी का ऐलान किया था, जो भारतीय रुपए के हिसाब से लगभग 66.89 करोड़ रुपए के आसपास है। ICC ने यह पहले ही तय कर दिया था कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को कुछ न कुछ मिलेगा। आईसीसी ने सभी टीमों के लिए टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिए 1,12,500 डॉलर की प्राइज मनी रखी थी जो तकरीबन 94.56 लाख रुपए होती है।

इसके अलावा ग्रुप स्टेज में हर एक मैच जीतने पर हर टीम को 31,154 डॉलर यानी 26.18 लाख रुपए मिले। वहीं ग्रुप में तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीमों के लिए 2.70 लाख डॉलर तो वहीं पांचवे नंबर पर रही टीमों को 1.35 लाख डॉलर का ईनाम मिला।

इन सबको मिला कर देखें तो न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट में कुल 21.14 करोड़ रुपए की कमाई की। खिताब जीतने पर उन्हें 19.42 करोड़ रुपए मिले, वहीं ग्रुप स्टेज में उन्होंने तीन मैच जीते (78.54 लाख), इसके अलावा टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिए उन्हें 94.56 लाख मिले। वहीं उप-विजेता रही साउथ अफ्रीका की टीम की 11.56 करोड़ रुपए की कमाई हुई। भारत सेमीफाइनल में तो अपनी जगह नहीं बना पाई, मगर उनके खाते में 3.74 करोड़ रुपए आए।

ICCWomens T20 World Cup Prize Money

रैंकिंग टीम प्राइज मनी रुपए में (करोड़)
विजेता न्यूजीलैंड 21.4
उप-विजेता साउथ अफ्रीका 11.56
सेमीफाइनलिस्ट ऑस्ट्रेलिया 7.66
सेमीफाइनलिस्ट वेस्टइंडीज 7.4
ग्रुप स्टेज में तीसरा पायदान इंग्लैंड 4
ग्रुप स्टेज में तीसरा पायदान भारत 3.74
ग्रुप स्टेज में चौथा पायदान पाकिस्तान 3.47
ग्रुप स्टेज में चौथा पायदान बांग्लादेश 3.47
ग्रुप स्टेज में पांचवा पायदान श्रीलंका 2.08
ग्रुप स्टेज में पांचवा पायदान स्कॉटलैंड 2.08

 

यह भी पढ़े:-  महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024: सूजी बेट्स ने तोड़ा मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड

আরো ताजा खबर

18 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज 15 से 27 अगस्त के बीच खेली जाएगी क्रिकबज के अनुसार, श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज अगस्त के दूसरे भाग में खेली...

‘नहीं खेलेंगे एमएस धोनी’ – CSK vs SRH मैच से पहले आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान!

‘MS Dhoni Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने एम.एस. धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स...

AFG के खिलाफ टेस्ट मैच खेल सकते हैं जसप्रीत बुमराह, लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत ODI सीरीज से रहेंगे बाहर

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में खेलते नजर आ सकते हैं।...

SM Trends: 18 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाड़ी हरप्रीत बरार के माता-पिता के साथ मैदान के बाहर एक दिल को छू लेने वाली बातचीत साझा...