Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy में शतक लगाकर अब्दुल समद ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले प्लेयर बने

Ranji Trophy में शतक लगाकर अब्दुल समद ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले प्लेयर बने

Abdul Samad (Photo Source: X)

Abdul Samad Scored Century in Both Ranji Innings: आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलने वाले अब्दुल समद ने रणजी ट्रॉफी में इतिहास रच दिया। जारी रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर की तरफ से खेल रहे अब्दुल ने सोमवार को ओडिशा के खिलाफ मैच का दूसरा शतक जमाया। इसके साथ ही वो एक ही रणजी ट्रॉफी मैच में दो शतक लगाने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले प्लेयर बन गए।

कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले जा रहे मैच की पहली पारी में अब्दुल समद ने 117 गेंद में 127 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 9 छक्के और 6 चौके मारे थे। समद की इस पारी की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 270 रन बनाए थे। हालांकि, जवाब में ओडिशा ने 272 रन बनाए थे। पहली पारी में जम्मू-कश्मीर टीम के बढ़त से चूकने के बाद समद ने दूसरी पारी में भी धुंआधार बल्लेबाजी की।

टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने के बाद समद ने महज 105 गेंद में मैच का अपना दूसरा शतक जमाया। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के मारे। इससे पहले, किसी भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच में जम्मू-कश्मीर के किसी भी बल्लेबाज ने दो शतक नहीं लगाए थे। समद ने 108 गेंद में नाबाद 108 रन बनाए और जम्मू-कश्मीर ने ओडिशा को 269 रन का टारगेट दिया।

फर्स्ट क्लास मैचों में अब तक अब्दुल समद ने किया है शानदार प्रदर्शन

अब्दुल समद के करियर की बात करें तो घरेलू क्रिकेट में अब तक उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। समद की आक्रामक बल्लेबाजी की क्षमता को सनराइजर्स हैदराबाद ने पहली बार नोटिस किया और 2020 में उन्हें अपनी फ्रेंचाइजी में शामिल किया था। 2020-2024 के बीच पांच सीजन में अब्दुल समद ने SRH के लिए 50 मैच खेले और 36 छक्कों की मदद से 550 से ज़्यादा रन बनाए।

अब्दुल समद ने घरेल क्रिकेट के फर्स्ट क्लास के 24 मुकाबलों में 38 की औसत से 1640 रन बनाए हैं। वहीं 23 लिस्ट ए मैचों में 23 की औसत से 538 रन और टी20 के 83 मैच में 26 की औसत से 1339 रना बना चुके हैं। टी20 में उनका स्ट्राइक रेट 146 का रहा है।

আরো ताजा खबर

“चलो साथ मिलकर खूबसूरत यादें बनाते हैं” – बेटे रियो के क्रिकेट के सफर की शुरुआत पर सुरेश रैना ने शेयर किया भावुक पोस्ट

Suresh Raina Celebrates Son Rio’s First Steps in Cricket with Emotional Post (image via X) Suresh Raina son Rio: भारत के पूर्व क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी...

BBL 2026-27 में बेन स्टोक्स की धमाकेदार एंट्री, एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ साइन किया बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अब ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग  में खेलते नजर आएंगे। स्टोक्स ने 2026-27 सीजन के लिए एडिलेड...

मार्नस लाबुशेन को ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम से किया गया ड्रॉप, जोएल डेविस और ओली पीक को मिली जगह

Australia Drop Marnus Labuschagne from ODI Squad for Zimbabwe and South Africa Tours (image via getty) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के आगामी वनडे दौरों के लिए 17...

AFG vs IND: हार्दिक पांड्या और नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी तय, बुमराह के कमबैक का इंतजार बढ़ा – रिपोर्ट्स

AFG vs IND: Hardik Pandya and Nitish Reddy Fit to Play, Bumrah Likely to Miss Out (image via X) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20आई सीरीज से...