Skip to main content

ताजा खबर

“मैं इंडियन स्पिनर्स को लेकर ज्यादा नहीं सोचूंगा”- बेंगलुरु टेस्ट के बाद टीम इंडिया के स्पिनर्स को लेकर बोले DK

मैं इंडियन स्पिनर्स को लेकर ज्यादा नहीं सोचूंगा- बेंगलुरु टेस्ट के बाद टीम इंडिया के स्पिनर्स को लेकर बोले DK
IND vz NZ (Photo Source: Getty Images)

भारत के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने बेंगलुरु में पहले टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय स्पिनर्स रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा को पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कमबैक करने का समर्थन किया है। पहले टेस्ट में भारत 107 रनों के लक्ष्य को डिफेंड नहीं कर पाया और अंत में उन्हें 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

बेंगलुरु टेस्ट में आर अश्विन, कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने मिलकर सात विकेट लिए, लेकिन इस दौरान तीनों का इकॉनमी रेट सबसे बड़ा चिंता का सबब रहा। पहली पारी में अश्विन और जडेजा ने 5-6 के बीच के इकॉनमी रेट से रन लुटाए, वहीं दूसरी पारी में कुलदीप यादव ने तो 8.7 के इकॉनमी रन रेट से रन दिए।

टीम इंडिया के स्पिनर्स को लेकर दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान

बेंगलुरु में टीम इंडिया की स्पिन अटैक की कीवी बैटर्स ने जिस बेरहमी से पिटाई की, उसे देखकर अब टीम इंडिया के फैंस की टेंशन बढ़ती हुई नजर आ रही है। वहीं भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भरतीय स्पिनर्स को लेकर कुछ हैरान करने वाले बयान दिए हैं।

टीम इंडिया को बेंगलुरु में मिली न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद क्रिकबज पर पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने कहा, ‘मैं इंडियन स्पिनर्स को लेकर ज्यादा नहीं सोचूंगा, उनके लिए एक यूनिट के तौर पर यह अच्छा टेस्ट मैच नहीं रहा। चाहे वह कुलदीप यादव हों, आर अश्विन हों या फिर रविंद्र जडेजा हों।

यह अच्छा ही था, क्योंकि आप चाहते हैं कि ऐसे खिलाड़ियों को पिंच लगे, क्योंकि जब भी ये वापसी करते हैं, बहुत ही दमदार वापसी करते हैं। मुझे लगता है कि पुणे में परिस्थितियां इन तीनों के लिए बेहतर होंगी और आप पुणे में अश्विन और जडेजा को बढ़िया प्रदर्शन करते हुए देखेंगे।’ आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर से पुणे में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

18 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज 15 से 27 अगस्त के बीच खेली जाएगी क्रिकबज के अनुसार, श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज अगस्त के दूसरे भाग में खेली...

‘नहीं खेलेंगे एमएस धोनी’ – CSK vs SRH मैच से पहले आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान!

‘MS Dhoni Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने एम.एस. धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स...

AFG के खिलाफ टेस्ट मैच खेल सकते हैं जसप्रीत बुमराह, लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत ODI सीरीज से रहेंगे बाहर

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में खेलते नजर आ सकते हैं।...

SM Trends: 18 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाड़ी हरप्रीत बरार के माता-पिता के साथ मैदान के बाहर एक दिल को छू लेने वाली बातचीत साझा...