Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 09 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अक्टूबर 09 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Mohammed Siraj (Image Credit- Instagram)

1) BGT 2024-25: मुझे लगता है कि पंत के लिए ऑस्ट्रेलिया में एक बड़ी सीरीज होने वाली है: शेन वाॅटसन

बता दें कि इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) के इतर BGT पर बात करते हुए शेन वाॅटसन ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- पंत को अपने पिछले दौरे से जाहिर तौर पर ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजी के नजरिए से बहुत अच्छी यादें मिली हैं। पंत ने गाबा में जो पारी खेली वह बहुत खास थी। इसलिए, यह जानते हुए कि वह पिछले कुछ वर्षों में अपनी चुनौतियों से उबर चुका है और जो उसने जहां छोड़ा था, उससे भी बेहतर खिलाड़ी के रूप में वापस आने में सक्षम हुआ है। मुझे लगता है यह ऑस्ट्रेलिया में उसके लिए एक बड़ी सीरीज होने वाली है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) केरल क्रिकेट टीम के नए हेड बने Amay Khurasiya, भारत के लिए खेले हैं इतने मैच

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले अमय खुरसिया (Amay Khurasiya) को, रणजी ट्राॅफी के आगामी सीजन से पहले केरल क्रिकेट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद अमय ने कोचिंग शुरू कर दी थी, और केरल टीम में हेड कोच बनने से पहले वह मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) की इंदौर स्थित क्रिकेट एकेडमी में 10 साल कम कर चुके हैं। यहां पर उन्होंने भारतीय खिलाड़ी आवेश खान और वेंकटेश अय्यर को तैयार किया। (पढ़ें पूरी खबर)

3) BGT 2024 से पहले ब्रायन लारा ने यशस्वी जायसवाल को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ब्रायन लारा ने हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 को लेकर बड़ा बयान दिया है। द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक ब्रायन लारा ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि यशस्वी जायसवाल किन्हीं भी परिस्थिति में खेल सकते हैं। मैंने उन्हें वेस्टइंडीज में भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए देखा था। इसमें कोई शक नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया में पिच थोड़ी अलग होगी, लेकिन उनके पास जो ताकत है उससे वो किसी भी परिस्थिति में अच्छा क्रिकेट खेल सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4) IND vs BAN: जारी सीरीज के बीच महमूदुल्लाह ने की टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, बांग्लादेश के लिए खेले हैं सबसे ज्यादा मैच

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर महमूदुल्लाह (Mahmudullah) ने भारत के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के बीच, अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर को अलविदा कहने का फैसला किया है। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा (139) टी20 मैच खेलने वाले महमूदुल्लाह ने अपने टी20 रिटायरमेंट पर क्रिकबज के हवाले से कहा- इस सीरीज में आने से पहले मैंने संन्यास के बारे में पहले से ही फैसला कर लिया था, मैंने कप्तान और कोच के साथ बातचीत की और BCB अध्यक्ष को अपने फैसले के बारे में सूचित किया। यह इस फाॅर्मेट से आगे बढ़ने और ODI पर ध्यान केंद्रित करने का यह सही समय है। (पढ़ें पूरी खबर)

5) फैंस के लिए खुशखबरी, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के वेन्यू को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जाएगा। इस बीच महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में टीम इंडिया क्वालीफाई होती है तो फाइनल मुकाबला दुबई में होस्ट किया जाएगा वरना यह मैच लाहौर में होगा। (पढ़ें पूरी खबर)

6) PAK vs ENG, 1st Test: Day 2: पहली पारी में पाकिस्तान ने बनाए 556 रन, दिन के अंत तक इंग्लैंड का स्कोर 96/1

PAK vs ENG, 1st Test: Day 2 Highlights: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 7 अक्टूबर से मुल्तान में खेला जा रहा है। पहले दिन के अंत तक मेजबान टीम ने पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 328 रन बना लिए थे। आज खेल के दूसरे दिन पहली पारी में पाकिस्तान ने 556 रन बनाए। दिन के अंत तक इंग्लैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। जैक क्रॉली (64*) और जो रूट (32*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

7) मैंने रोहित शर्मा से कप्तानी के बारे में बहुत कुछ सीखा है: सूर्यकुमार यादव

बांग्लादेश के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के बीच आधिकारिक ब्राॅडकास्टर जियो सिनेमा के साथ चर्चा करते हुए सूर्या ने कहा- मैं वास्तव में नई भूमिका का आनंद ले रहा हूं। हमारे कोच और मेरे साथियों ने मेरे लिए नेतृत्व करना आसान बना दिया है। मैं अपनी नई जिम्मेदारी के बारे में बहुत पाॅजिटिव महसूस कर रहा हूं। साथ ही, मैं नहीं चाहता कि कप्तानी से मेरा चरित्र बदले, इसलिए मैं वैसे ही खेलना जारी रखना चाहता हूं जैसे मैं हमेशा खेलता आया हूं। मैं मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह वैसा ही रहना चाहता हूं। (पढ़ें पूरी खबर)

8) पाकिस्तान की Sadia Iqbal ने आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में बटोरी सुर्खियां, पहली बार हुआ ऐसा

आज 8 अक्टूबर, गुरूवार को जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तान की स्पिन गेंदबाज सदिया इकबाल (Sadia Iqbal) ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि वह अब देश की पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं, जिसने टी20 फाॅर्मेट में गेंदबाजों की श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया है। इकबाल की टी20 में यह करियर बेस्ट रैंकिंग है। साथ ही वह पाकिस्तान की ओर से 754 रेटिंग पाॅइंट हासिल करने वाली पहली महिला गेंदबाज हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

9) Dhruv Jurel की ये नई रील वीडियो देख, ऋषभ पंत को पक्का टेंशन हो जाएगी!

धीरे-धीरे Dhruv Jurel टीम इंडिया में अपनी जगह को पक्का करने में लगे हैं, ऐसे में ये खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में भी खुद को विकेट के आगे से और पीछे से साबित कर रहा है। जिसका नजारा हाल ही में खत्म हुए Irani Cup में देखने को मिला है, जिसे लेकर अब जुरेल ने जबरदस्त रील वीडियो भी अपने फैन्स के लिए शेयर की है। (पढ़ें पूरी खबर)

10) ब्रेक के बीच भी क्रिकेट पर फोकस है Mohammed Siraj का, कीवी टीम के खिलाफ बना रहे हैं प्लान

बांग्लादेश के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से Mohammed Siraj को आराम दिया गया था, ऐसे में अब वो एक बार फिर से रेड बॉल क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। जिसके लिए ब्रेक के बीच भी ये खिलाड़ी कड़ी मेहनत करने में लगा हुआ है और गेंदबाजी अभ्यास के अलावा उनका पूरा ध्यान फिटनेस पर भी है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...