Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान की Sadia Iqbal ने आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में बटोरी सुर्खियां, पहली बार हुआ ऐसा

Sadia Iqbal (Image Credit- Twitter X)

आज 8 अक्टूबर, गुरूवार को जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तान की स्पिन गेंदबाज सदिया इकबाल (Sadia Iqbal) ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि वह अब देश की पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं, जिसने टी20 फाॅर्मेट में गेंदबाजों की श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया है।

इकबाल की टी20 में यह करियर बेस्ट रैंकिंग है। साथ ही वह पाकिस्तान की ओर से 754 रेटिंग पाॅइंट हासिल करने वाली पहली महिला गेंदबाज हैं। इकबाल पहले नंबर पर इंग्लैंड की सोफी एसलटोन (762) से सिर्फ 8 अंक पीछे हैं।

साथ ही टाॅप 10 में इकबाल के अलावा पाकिस्तान की ओर से नशरा संधू चार स्थानों की छलांग के साथ 8वें नंबर पर पहुंच गई हैं। तीसरे नंबर पर 746 रेटिंग पाॅइंट के साथ इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की सारा ग्लेन तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

इसके अलावा सदिया इकबाल महिला रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाली केवल दूसरी पाकिस्तानी खिलाड़ी बनीं। इससे पहले पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सना मीर 2018-2019 में वनडे बॉलिंग रैंकिंग में टॉप पर पहुंची थीं। साथ ही जारी महिला आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका मैच के बाद भी रैंकिंग में भी काफी बदलाव देखने को मिले हैं।

इस मैच के बाद टी20 में बल्लेबाजों की श्रेणी में साउथ अफ्रीका की कप्तान लाॅरा बुलफार्ट दो स्थानों की छलांग के साथ और 746 रेटिंग पाॅइंट के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। साथ ही साउथ अफ्रीका की तजमिन ब्रिट्स को वेस्टइंडीज के खिलाफ 57 रनों की पारी खेलने का फायदा मिला है और वह 1 स्थान की छलांग के साथ छठे नंबर पर पहुंच गई हैं।

आईसीसी क्रिकेट रैंकिंग टी20 फाॅर्मेट

बैटिंग: 1. बेथ मूनी (761), 2. ताहिला मैग्रा (748), 3. लाॅरा बुलफार्ट (746)

बाॅलिंग: 1. सोफी एसलटोन (770), 2. केट क्राॅस (686), 3. मेगन शूट (682)

ऑलराउंडर: 1. मारिजान काप (404), 2. हेली मैथ्यूज (394), 3. नट सीवर ब्रंट (388)

(नोट: 8 अक्टूबर, 2024 तक)

আরো ताजा खबर

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर कैसा है विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड? जानिए आंकड़े

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में...

“2027 वर्ल्ड कप में हमें उनके अनुभव की जरूरत है” – रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रविचंद्रन अश्विन का बड़ा बयान

Ashwin Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कई तरह की चर्चाएं...

SM Trends: 18 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) कार्लोस ब्रेथवेट आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट की दुनिया उन्हें 2016 आईसीसी वर्ल्ड टी20 फाइनल में शानदार बल्लेबाजी के लिए याद करती...

“अगर गेंदबाजी नहीं सुधरी, तो उसे क्यों ढोना?” – वाशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने वॉशिंगटन सुंदर की भूमिका पर...