
Virat Kohli (Image credit Twitter – X)
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में दोनों टीमें जीत के साथ ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगी। इस मुकाबले में भारतीय टीम की सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक विराट कोहली होंगे।
पहले वनडे में विराट सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन दूसरे मुकाबले में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 66 गेंदों पर 65 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस पारी में आठ चौके शामिल थे। हालांकि, एक बार फिर जोफ्रा आर्चर ने उन्हें आउट किया। अब निर्णायक मुकाबले में विराट अपनी इस लय को बड़े स्कोर में बदलना चाहेंगे।
लॉर्ड्स में अब तक नहीं चला विराट का बल्ला
विराट कोहली का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रहा है, लेकिन लॉर्ड्स का मैदान उनके लिए अब तक ज्यादा खास साबित नहीं हुआ है। उन्होंने इस मैदान पर अब तक तीन वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनमें उनके बल्ले से सिर्फ 77 रन निकले हैं।
लॉर्ड्स में उनका बल्लेबाजी औसत 25.67 और स्ट्राइक रेट 65.81 का रहा है। इस मैदान पर उनका सर्वोच्च स्कोर 45 रन है, जो उन्होंने साल 2018 में बनाया था। खास बात यह है कि जिन मैदानों पर उन्होंने तीन या उससे ज्यादा वनडे खेले हैं, उनमें लॉर्ड्स ही एकमात्र ऐसा मैदान है जहां वह अब तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं।
भले ही लॉर्ड्स में विराट का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो, लेकिन इंग्लैंड की धरती पर उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार है। उन्होंने इंग्लैंड में अब तक 35 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें 1358 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 50 से ज्यादा और स्ट्राइक रेट 91 से ऊपर रहा है।
विराट के नाम इंग्लैंड में एक शतक और 12 अर्धशतक भी दर्ज हैं। ऐसे में लॉर्ड्स का यह मुकाबला उनके लिए सिर्फ सीरीज जिताने का मौका ही नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक मैदान पर अपनी यादगार छाप छोड़ने का भी सुनहरा अवसर होगा। भारतीय टीम को उम्मीद होगी कि अनुभवी बल्लेबाज निर्णायक मुकाबले में बड़ी पारी खेलकर टीम को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाएंगे।
लॉर्ड्स में विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड
| मैच | 3 |
| रन | 77 |
| सबसे ज़्यादा स्कोर | 45 |
| औसत | 25.67 |
| 50s/100s | 0/0 |
ODI World Cup 2027: एक नहीं, दो बार भिड़ेंगे भारत-पाक! ग्रुप स्टेज के बाद सुपर 7 में भी आमने-सामने होंगी दोनों टीम्स
IND vs WI 2026, 3rd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
ILT20 Auction: अफगान पेसर फारूकी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, MI एमिरेट्स ने लगाई 380,000 डॉलर की रिकॉर्ड बोली
2 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

