
Shan Masood (Photo Source: Getty Images)
पाकिस्तान क्रिकेट में इस वक्त काफी उथल-पुथल मचा हुआ है। हाल ही में उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार मिली थी, जिसके बाद शान मसूद की टेस्ट कप्तानी पर सवाल उठने लगे थे। इस बीच पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद ने ऐसा बयान दिया है जिससे वह कई लोगों के निशाने पर आ गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ घर में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। 3 मैचों की इस टेस्ट सीरीज का 7 अक्टूबर से मुल्तान में आगाज होगा।
इस बीच पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद ने बड़ा बयान दे दिया है जो कई लोगों को रास नहीं आ रहा है। दरअसल, शान मसूद पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक की तारीफ में कुछ ज्यादा ही बोल गए हैं। उन्होंने 24 साल के इस बल्लेबाज को विराट कोहली से भी बेहतर बताया है।
शान मसूद ने विराट कोहली और अब्दुल्ला शफीक के बीच आंकड़ों की तुलना का हवाला देते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज के टेस्ट क्रिकेट में आंकड़े स्टार भारतीय बल्लेबाज के शुरुआती सालों की तुलना में बेहतर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया है। मसूद को टीम का कप्तान बरकरार रखा है जबकि तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की टीम में वापसी हुई है।
विराट कोहली को लेकर अजीबोगरीब बयान दे गए शाहीन अफरीदी
शाहीन को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट में जगह नहीं मिली थी। स्पोर्ट्सकीड़ा के हवाले से पत्रकारों ने शान मसूद से पूछा कि चाहे अब्दुल्ला शफीक हों या सैम अयूब, एक ही तरह के खिलाड़ी T20 और टेस्ट खेल रहे हैं। इसके जवाब में कप्तान ने जवाब दिया कि उन्हें नहीं लगता कि आपका सवाल सही है…वह सहमत हैं कि पाकिस्तान ने 2024 में अच्छा क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन टेस्ट के प्रदर्शन को T20 के साथ मिलाना और तुलना करना गलत है।
उन्होंने आगे कहा कि चीजों को निष्पक्ष रूप से देखा जाना चाहिए। आप आंकड़ों की बात करते हैं। दूसरे दिन वह रिकॉर्ड देख रहे रहे कि अब्दुल्ला शफीक, जिन्होंने 19 टेस्ट खेले हैं, का रिकॉर्ड विराट कोहली से बेहतर है। इसमें कोई शक नहीं है कि पहले 19 टेस्ट मैचों में शफीक के आंकड़े कोहली से भले ही बेहतर हो लेकिन शान मसूद के इस बयान से एक नई तरह की बहस शुरू हो गई है।
बता दें कि, पहले 19 टेस्ट मैचों में विराट कोहली ने 32 पारियां में 40.62 के औसत से 1178 रन बनाए थे जबकि शफीक ने 19 मैचों की 36 पारियों में 40.35 के औसत से 1372 रन बनाए हैं।
8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

