Skip to main content

ताजा खबर

सितंबर 30, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

सितंबर 30 Evening News Headlines आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Twitter/X)

1. “3 अलग प्रकार की मिट्टी और 45 अभ्यास पिच…” बेंगलुरु में खोला गया नया NCA Campus है इन सुविधाओं से लैश: वीवीएस लक्ष्मण

बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (BCE), जो हाल ही में बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के एक नए परिसर के रूप में खोला गया, उसका उद्घाटन बीसीसीआई सचिव जय शाह और अन्य क्रिकेट बोर्ड के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया। यह एक बंद-द्वार समारोह था, जहां भारत के पूर्व क्रिकेटर और एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने इसे भारतीय क्रिकेटरों के लिए एक बेहतरीन मौका बताया। (पढ़ें पूरी खबर)

2. Harry Brook Record: विराट कोहली के हाथ से गया अब ये रिकॉर्ड

अनुभवी भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में 310 रन बनाए थे। ये कारनामा उन्होंने तब किया था जब वो भारतीय टीम के कप्तान थे। कप्तान के तौर पर एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। लेकिन, अब हैरी ब्रूक ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल में ही खत्म हुई वनडे सीरीज में 312 रन बनाए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

3. RP Singh ने IPL Auction 2025 के लिए RCB को बताया गेमप्लान

बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के लिए कई नए नियम बनाए हैं और इस बार मेगा ऑक्शन काफी दिलचस्प होने वाला है। अगले सीजन की मेगा नीलामी से पहले, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने RCB को विराट कोहली (Virat Kohli) को बरकरार रखने और आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले पूरी टीम को रिलीज करने पर विचार करने का सुझाव दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. IND vs BAN T20I Series के लिए बांग्लादेश ने किया धांसू टीम का ऐलान; टीम इंडिया को मिलने वाली है कड़ी टक्कर

बीसीबी (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड) ने हाल ही में भारत के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 श्रृंखला के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। यह श्रृंखला 6 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसमें दोनों टीमें 6, 9 और 12 अक्टूबर को तीन टी20 मैच खेलेंगी। भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम:

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदयोय, महमूद उल्लाह, लिटन कुमेर दास, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन। (पढ़ें पूरी खबर)

5. IND vs BAN: मजाकिया अंदाज में मोमिनुल हक को स्लेज करते हुए नजर आए ऋषभ पंत, वायरल हुआ वीडियो

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में इस समय भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच दूसरा टेस्ट मैच जारी है। तो वहीं आज 30 सितंबर, सोमवार को मुकाबले के चौथे दिन का खेल जारी है। खेल के आज के दिन बांग्लादेशी पारी के दौरान, विकेटकीपर ऋषभ पंत की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में पंत बांग्लादेशी बल्लेबाज मोमिनुल हक को स्लेज करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान ऋषभ पंत को मोमिनुल का ध्यान भटकाने के लिए, विकेट के पीछे से स्लेज करते हुए स्टंप माइक पर सुना गया। पंत ने कहा- हेलमेट से एक LBW ले सकते हैं भाई। बता दें कि मोमिनुल हक की लंबाई काफी कम है, शायद इसी वजह से पंत उन्हें इस अंदाज में स्लेज करते हुए नजर आए। (पढ़ें पूरी खबर)

6. “इंग्लैंड का लक्ष्य WTC जीतना नहीं है, वे एशेज…”, मोंटी पनेसर ने CricTracker के साथ Exclusive Interview में किया बड़ा खुलासा

इंग्लैंड के पूर्व लेफ्ट-आर्म स्पिनर मोंटी पनेसर लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में तोयम हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं। हाल ही में मोंटी पनेसर ने CricTracker के साथ Exclusive Interview में काफी सारी चीजों को लेकर बातें की। मोंटी पनेसर ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि लीजेंड्स लीग क्रिकेट में आगे जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे खिलाड़ी खेल सकते हैं, जिन्होंने इसी साल इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया है। पनेसर ने उस कारण का भी खुलासा किया जिसके चलते अब इंग्लैंड के पास स्पेशलिस्ट स्पिनर गेंदबाज नहीं है। मोंटी पनेसर ने यह भी बताया कि इंग्लैंड का लक्ष्य वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतना नहीं हे, वे एशेज सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसे खेलना है इस पर ज्यादा ध्यान केंद्रित है। (पढ़ें पूरी खबर)

7. “मैं नए जीवन के लिए ईश्वर को धन्यवाद देना चाहता हूं”- कार एक्सीडेंट के बाद मुशीर खान ने शेयर किया वीडियो

भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज सरफराज खान के भाई मुशीर खान का शनिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस पर एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज हुआ। फिलहाल, मुशीर अभी ठीक हैं और रविवार को वह और उनके पिता नौशाद खान ने एक वीडियो के माध्यम से बीसीसीआई और उनके शुभचिंतको का धन्यवाद किया। नौशाद ने कहा, ”गुड इवनिंग। मैं सबसे पहले नए जीवन के लिए ईश्वर को धन्यवाद देना चाहता हूं और उनको भी जिन्होंने हमारे लिए प्रार्थना किया। हमारे शुभचिंतक और फैंस, रिश्तेदार। हम सबका धन्यवाद करते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

8. IRE vs SA: साउथ अफ्रीका को हराकर आयरलैंड ने किया सबसे बड़ा उलटफेर, T20I के इतिहास में पहली बार…..

आयरलैंड ने रविवार 29 सितंबर की रात क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़ा उलटफेर किया। आयरिश टीम ने साउथ अफ्रीका को दूसरे टी20 में 10 रनों से हराया। इसी के साथ आयरलैंड ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार साउथ अफ्रीका को मात देने में कामयाब रहे। इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 6 टी20 मुकाबले खेले जा चुके थे, जहां आयरलैंड को एक बार भी जीत नसीब नहीं हुई है। (पढ़ें पूरी खबर)

9. IPL मेगा ऑक्शन में क्यों हुए हैं इतने बदलाव, चेयरमैन अरुण धूमल ने दिए सभी सवालों के जवाब

अरुण धूमल ने इंडियन एक्सप्रेस को एक इंटरव्यू में बताया कि इस बार मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन करने वाले खिलाड़ियों की रकम में इसलिए बढ़ोतर की गई है, ताकि सभी फ्रेंचाइजियों के पास अच्छी टीम बनाने का मौका हो। उन्होंने कहा, “विचार यह था कि सभी फ्रेंचाइजियों को समान अवसर दिए जाएं। मान लीजिए कि अगर किसी फ्रैंचाइजी के पास बहुत अच्छी टीम है और वह उन्हें रिटेन करना चाहती है, तो उन खिलाड़ियों की औसत कीमत एक जैसी होगी। ऐसा नहीं हो सकता कि सबसे अच्छे खिलाड़ी को 18 करोड़ रुपये मिलें और जिस पांचवें खिलाड़ी को टीम रिटेन करना चाहती है, उसे 5-6 करोड़ रुपये दिए जाएं।” (पढ़ें पूरी खबर)

10. IND vs BAN: कानपुर टेस्ट मैच में रविंद्र जडेजा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले मात्र दूसरे भारतीय 

ग्रीन पार्क स्टेडियम में इस समय भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच जारी है। तो वहीं आज 30 सितंबर, सोमवार को मुकाबले के चौथे दिन का खेल जारी है। बता दें कि मैच में आज के दिन भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच में जैसे ही उन्होंने खालिद अहमद का काॅट एंड बोल्ड विकेट लिया, तो उन्होंने इस खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया। जडेजा का यह टेस्ट क्रिकेट में 300वां विकेट था, और वह सबसे तेज 300 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। जडेजा से पहले रविचंद्रन अश्विन ने 300 विकेट लेने के लिए 15636 गेंदें फेंकी, तो जडेजा को यह मुकाम हासिल करने के लिए 17428 गेंदें लगी। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...