
Musheer Khan (Photo Source: X)
भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज सरफराज खान के भाई मुशीर खान का शनिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस पर एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज हुआ। हालांकि मुशीर अभी ठीक हैं और रविवार को मुशीर खान और उनके पिता नौशाद खान ने एक वीडियो के माध्यम से बीसीसीआई और उनके शुभचिंतको का धन्यवाद किया है। दुर्घटना के दौरान सरफराज के पिता कार में मौजूद थे।
मुशीर खान ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पिता नौशाद के साथ नजर आ रहे हैं। नौशाद ने कहा, ”गुड इवनिंग। मैं सबसे पहले नए जीवन के लिए ईश्वर को धन्यवाद देना चाहता हूं और उनको भी जिन्होंने हमारे लिए प्रार्थना किया। हमारे शुभचिंतक और फैंस, रिश्तेदार। हम सबका धन्यवाद करते हैं।
मुशीर खान ने वीडियो जारी कर फैंस का आभार व्यक्त किया
साथ ही, हम एमसीए और बीसीसीआई का भी आभार व्यक्त करना चाहते हैं जो मुशीर का ख्याल रख रहे हैं। और भविष्य में क्या होगा यह अपडेट भी वे ही देंगे। मैं बस इतना ही कहूंगा, जो हमें नहीं मिला है, उसके लिए हमें इंतजार करना होगा। जो हमें मिला है, उसके लिए हमें आभारी होना चाहिए। यही तो जीवन है।”
मुशीर ने कहा कि, “मैं नए जीवन के लिए ईश्वर को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं अभी ठीक हूं। मेरे पिता मेरे साथ थे, वह भी ठीक हैं। आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।” मुशीर शुक्रवार शाम अपने गृहनगर आजमगढ़ से कार द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हुए थे लेकिन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में क्रिकेटर की गर्दन और कंधे पर चोट लगी है। उन्हे तुरंत लखनऊ के मेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया।
View this post on Instagram
A post shared by CricTracker (@crictracker)
चोट के चलते मुशीर का लखनऊ के इकाना स्टेडियम में एक अक्टूबर से शुरु होने वाले ईरानी कप से बाहर हो गए हैं। हालांकि उनकी चोट कितनी गंभीर है उसको देखने के बाद ही ये पता लग पाएगा कि वे रणजी ट्रॉफी में भाग ले पाएंगे कि नहीं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में उनके पिता और दो अन्य को भी चोट लगी है।
8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

