Skip to main content

ताजा खबर

Drona Desai: गुजरात के इस 18 साल के लड़के ने सिंगल पारी में 498 रन बनाकर रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया नाम

Drona Desai (Source X)

Who is Drona Desai: अहमदाबाद के 18 साल के द्रोण देसाई इस समय सुर्खियों में हैं। इस युवा क्रिकेटर ने ऐसे कारनामे किए हैं कि कोई भी क्रिकेट फैन इसकी तारीफ किए बिना नहीं रहेगा।  द्रोण देसाई ने अंडर-19 स्कूल लेवल क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट जेवियर्स स्कूल की ओर से खेलते हुए 498 रनों की मैराथन पारी खेली। अपनी इस शानदार पारी से उन्होंने कई दिग्गज खिलाड़ियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इस शानदार पारी के दम पर उन्होंने अपनी टीम को 712 रनों से जीत दिलाई।

द्रोण देसाई सेंट जेवियर्स लॉयला हॉल के छात्र हैं, उन्होंने इस पारी के दम पर गुजरात के इंटर-स्कूल क्रिकेट में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर दर्ज करने वाले खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। 498 रनों की यह शानदार पारी उन्होंने JL इंग्लिश स्कूल के खिलाफ दीवान बल्लुभाई कप (अंडर-19 आयु वर्ग) में खेली।

320 गेंदों में जड़े 498 रन 

देसाई ने 320 गेंदों पर 86 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 498 रनों की यादगार पारी खेली। देसाई का 498 रनों का स्कोर भारत में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। सबसे बड़ा स्कोर 2016 में प्रणव धनावड़े द्वारा बनाया गया था, जिन्होंने भंडारी कप इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में नाबाद 1009* रन बनाए थे। इसके बाद, 2013 में पृथ्वी शॉ ने हैरिस शील्ड में 546 रन बनाए थे।

500 रनों के आँकड़ें तक नहीं पहुंच पाना निराशाजनक 

देसाई अपने 498 रनों के बारे में अंजान थे और वह दो रन से 500 रनों का आंकड़ा न छू पाने पर निराश थे। उन्होंने इस पारी को अपने कोच जय प्रकाश पटेल को समर्पित किया, जिनके निर्देशन में वह सात साल की उम्र से ट्रेनिंग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मैं निराश हूं कि मैं 500 रन से 2 रन चूक गया, लेकिन कुल मिलाकर मैं बहुत खुश हूं। मैंने यह पारी जय प्रकाश पटेल सर को समर्पित की है, जिन्होंने मुझे शुरुआत से ही मेरी विकेट की कीमत समझाई। मैंने अपनी पारी में 86 चौके और सिर्फ 7 छक्के लगाए, और अधिकतर चौके ग्राउंड शॉट्स थे। 14 साल की उम्र तक, उन्होंने मुझे सिर्फ ग्राउंड शॉट्स खेलने को कहा था।”

अब यह देखना बाकी है कि द्रोण देसाई अपने इस प्रदर्शन का कितना लाभ उठा सकते हैं, क्या वह राज्य की टीमों और सीनियर टीमों में जगह बना सकते हैं, जैसे कि पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल और गुजरात के ओपनिंग बल्लेबाज प्रियांक पांचाल ने किया था।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...