
Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)
पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर और रोहित शर्मा ने एक साथ खूब क्रिकेट खेला है। दोनों ही साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। हालांकि, अब 17 साल बाद दोनों एक साथ नई भूमिका में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए काम कर रहे हैं।
रोहित इस समय टीम इंडिया के कप्तान हैं, तो वहीं गंभीर टीम के नए हेड कोच। बतौर जोड़ी दोनों की शुरुआत भूलने वाली रही थी, जब भारत ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाई। हालांकि, अब एक बार फिर दोनों बांग्लादेश के खिलाफ एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे।
दूसरी ओर, हिटमैन रोहित के साथ अपने रिश्ते को लेकर गंभीर ने अपने अनुभव को शानदार बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे समय के साथ किसी भी असहमति के लिए तैयार हैं, क्योंकि टीम अंत में कप्तान की ही होती है।
गौतम गंभीर ने रोहित को लेकर दिया बड़ा बयान
बता दें कि गौतम गंभीर ने रोहित के साथ अपने रिश्ते को लेकर एनडीटीवी के हवाले से कहा- हमने कई बार बातचीत की है। मेरा मानना है कि टीम अंत में कप्तान की होती है, क्योंकि वही मैदान पर लीड करता है। सहयोगी स्टाफ के साथ मेरी भूमिका कप्तान की हर संभव मदद करने की है। ड्रेसिंग रूम में रोहित का लीडर और सम्मान महत्वपूर्ण है।
गंभीर ने आगे कहा- वह एक महान खिलाड़ी और व्यक्ति है, और उन्हें उन्हें ड्रेसिंग रूम में बहुत सम्मान मिला है। यह एक लीडर की सबसे महत्वपूर्ण क्वालिटी है। मुझे लगता है कि जब हम साथ खेलते थे, तो हमारा रिश्ता शानदार था। वह एक महान इंसान है और मुझे लगता है कि वह इसी तरह आगे भी जारी रहेगा।
दूसरी ओर, इस समय भारत और बांग्लादेश के बीच जारी टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज 19 सितंबर से शुरू हो चुका है। चेन्नई में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

