Skip to main content

ताजा खबर

“भारत-ऑस्ट्रेलिया में इस बार कौन जीतेगा BGT ट्रॉफी”- पाकिस्तान के हेड कोच ने की बड़ी भविष्यवाणी

“भारत-ऑस्ट्रेलिया में इस बार कौन जीतेगा BGT ट्रॉफी”- पाकिस्तान के हेड कोच ने की बड़ी भविष्यवाणी
Jason Gillespie. (Source – Twitter/X)पाकिस्तान टेस्ट टीम के हेड कोच और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि टीम इंडिया भले ही शानदार फॉर्म में हो, लेकिन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लायन की बॉलिंग टीम भारतीय बैटर्स पर भारी पड़ेगी।

इस साल के इस साल के अंत में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है, जहां पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पहले चार टेस्ट मैच होते थे, लेकिन इस बार पांच मैचों की सीरीज खेली जाएगी। ऑस्ट्रेलिया 2014-15 सीजन के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को अपने नाम नहीं कर पाया है। भारत दोनों देशों के बीच पिछली चार टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रहा है, जिसमें से 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर ऐतिहासिक जीत भी शामिल है।

ऑस्ट्रेलिया इस बार भारत को आसानी से हरा सकता है- जेसन गिलेस्पी

ऑस्ट्रेलिया के लिए 71 टेस्ट खेल चुके जेसन गिलेस्पी का मानना है टीम की मौजूदा बॉलिंग यूनिट के पास इस रिजल्ट को बदलने की क्षमता है। उन्होंने ‘फॉक्स स्पोर्ट्स’ के हवाले से कहा, ‘मैं ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का सपोर्ट करूंगा और मैं आश्वस्त हूं कि वे इस काम को कर सकते हैं।’ इस पूर्व गेंदबाज ने कहा, ‘वे देश के बेस्ट बॉलर्स हैं। उनके रिकॉर्ड उनकी कामयाबी की कहानी बयां करते हैं। लायन की मौजूदगी इस चौकड़ी को काफी मजबूत बनाती है।’

गौरतलब है कि, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के मौजूदा राउंड में एक भी सीरीज नहीं हारी है। भारत ने इस राउंड में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड को हराया है, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसकी सीरीज ड्रॉ रही है। गिलेस्पी ने कहा, ‘भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और वे पिछले कुछ समय से टेस्ट मैचों में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने हालिया सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराया है लेकिन मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के पास इस बार भारतीय टीम को हराने का मौका है।’ पांच मैचों की इस सीरीज का आगाज 22 नवंबर से पर्थ में होगा। यह 1991-92 के बाद पहली बार है जब दोनों टीमें आपस में पांच मैचों की सीरीज खेलेगी।

আরো ताजा खबर

RCB vs GT: क्या क्वालिफायर-1 में खेलेंगे फिल सॉल्ट? आरसीबी कैप्टन रजत पाटीदार ने दिया बड़ा अपडेट

Phil Salt (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। टीम के कप्तान रजत...

IPL प्लेऑफ के इतिहास में खेली गई ऑल-टाइम टॉप-5 सबसे बेहतरीन पारियां

Top 5 greatest IPL playoffs batting knocks of all time (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग ने अनगिनत यादगार पल दिए हैं, लेकिन असली खिलाड़ी की पहचान तो प्लेऑफ में...

IPL 2026, Eliminator: SRH बनाम RR एलिमिनेटर मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, Eliminator, SRH vs RR: match preview (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार, 27 मई को मुल्लांपुर...

2025 महिला विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Harmanpreet Kaur honoured with Padma Shri award (image via X) भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को सोमवार, 25 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...