Skip to main content

ताजा खबर

शर्मनाक सीरीज हार के बाद पाकिस्तान के नए रेड बॉल कोच जेसन गिलेस्पी ने शान मसूद का किया बचाव

Shan Masood (Photo Source: X/Twitter)

पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद का नाम अब उस लिस्ट में शामिल हो गया है, जिस लिस्ट में कोई भी कप्तान अपना नाम नहीं देखना चाहेगा। वह पहले पाकिस्तानी कप्तान बन गए हैं जो बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच हार गए।

इस हार के बाद मसूद और उनकी टीम को रावलपिंडी में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी बांग्लादेश के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही पाकिस्तान को 2-0 से सीरीज हारने का सामना करना पड़ा।

दरअसल, दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में मात्र 30 रन पर बांग्लादेश के छह विकेट गिरा दिए थे। लेकिन बांग्लादेश ने शानदार वापसी करते हुए पहली पारी में 262 रन बनाए। उसके बाद दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की।

इस हार के बाद मसूद की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। इन कठिन हालातों में पाकिस्तान के नए रेड-बॉल कोच, जेसन गिलेस्पी ने कप्तान शान मसूद का समर्थन किया है। गिलेस्पी का मानना है कि 34 वर्षीय मसूद ने टीम की अच्छी कप्तानी की है।

कोच ने किया शान मसूद का समर्थन 

गिलेस्पी ने कहा, “मुझे लगता है कि शान ने टीम का बहुत अच्छा नेतृत्व किया है। हमने एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, और यही सच्चाई है। हमें कुछ क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है और हम करेंगे। मैं वास्तव में इन खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहता हूं और उन पर विश्वास करता हूं। वे काफी अच्छे खिलाड़ी हैं और उन्होंने दिखाया है कि हम कितने अच्छे हो सकते हैं। हमें बस हार्ड वर्क लगातार करने की जरूरत है।”

पाकिस्तान के घरेलू मैदान पर टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज ड्रॉ की थी। इसके अलावा, पाकिस्तान की स्थिति पिछले कुछ वर्षों में घरेलू मैदान पर बहुत अच्छी नहीं रही है। उन्होंने आखिरी बार 2021 में घरेलू सीरीज जीती थी और तब से घरेलू मैदान पर लगातार हार का सामना कर रहे हैं। मसूद ने स्वीकार किया कि उनकी टीम महत्वपूर्ण समय में दबाव में आकर खेल का नियंत्रण खो देती है।

আরো ताजा खबर

कुछ ऐसी थी केएल राहुल के साथ एक्टर सुनील शेट्टी की पहली मुलाकात, बाॅलीवुड कलाकार ने खुद बताई मजेदार कहानी 

Suniel Shetty and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) बाॅलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की तारीफ करते हुए नजर...

IPL 2026 में संघर्ष कर रहे संजू को धोनी की सलाह ने दिया था आत्मविश्वास, फिर सैमसन ने ठोका शतक, पढ़ें दिलचस्प कहानी

Sanju Samson MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2026 की शुरुआत उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रही थी।...

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से किया मना, कोच डैरेन सैमी ने किया बड़ा खुलासा

Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज अल्जारी...

IND vs ZIM: 7.30 बजे नहीं बल्कि इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरा टी20 मैच

IND vs ZIM (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला शानदार अंदाज में जीतने के बाद, अब भारतीय टीम की नजर दूसरे मैच पर है। तीन...