Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर ने बताया भारत के अगले सुपरस्टार का नाम, सबकी जुबां पर था सिर्फ एक ही नाम

ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर ने बताया भारत के अगले सुपरस्टार का नाम, सबकी जुबां पर था सिर्फ एक ही नाम

Shubman Gill and Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया 19 सितंबर से शुरू होने वाले व्यस्त घरेलू सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारतीय टीम चेन्नई में दो टेस्ट मैचों की पहली सीरीज में बांग्लादेश से भिड़ेगी। रोहित एंड कंपनी की नजरें बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज पर है। लेकिन भारत के लिए सबसे बड़ी परीक्षा इस साल के अंत में होगी, जब टीम को बहुप्रतीक्षित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया का सामना करना होगा।

वैसे तो बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के शुरू होने में अभी कुछ महीनों का वक्त बाकी है। लेकिन हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से भारत के अगले सुपरस्टार के बारे में पूछा गया तो अधिकतर खिलाड़ियों ने एक ही नाम लिया और वो था यशस्वी जायसवाल का। हालांकि इस दौरान कुछ खिलाड़ियों ने शुभमन गिल को भी भारत का अगला सुपर स्टार बताया। बता दें कि, यह दोनों खिलाड़ी इस समय तीनों फॉर्मेट में धमाल मचा रहे हैं।

स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टार्क ने जायसवाल तो हेड ने लिया गिल का नाम

स्टार स्पोर्ट्स पर भारत के अगले सुपर स्टार को चुनते हुए स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ऐलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड और नाथन लायन ने यशस्वी जायसवाल का नाम लिया। वहीं ट्रेविस हेड और कैमरून ग्रीन ने शुभमन गिल को चुना। वहीं इन सबमें मार्नस लाबुशेन एकमात्र ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने इन दोनों को ही भारत का अगला सुपर स्टार बताया।

गौरतलब है कि, टीम इंडिया को 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है, लेकिन हर किसी की नजरें अभी से साल के अंत में होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर ही टिकी है। भारत को बांग्लादेश के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अपने घर पर तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके बाद 22 नवंबर से टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगा।

ये 10 टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नजरिए से भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इन 10 टेस्ट मैचों के नतीजे ही तय करेंगे कि भारत लगातार तीसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचेगा या नहीं।

আরো ताजा खबर

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...