Skip to main content

ताजा खबर

“पाकिस्तान के खिलाफ जीत पुरानी हो गई, अब फोकस टीम इंडिया पर”- बांग्लादेशी विकेटकीपर का बड़ा बयान

“पाकिस्तान के खिलाफ जीत पुरानी हो गई, अब फोकस टीम इंडिया पर”- बांग्लादेशी विकेटकीपर का बड़ा बयान
Bangladesh Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास ने मीडिया से पाकिस्तान के खिलाफ अपनी ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत से ध्यान हटाकर भारत के खिलाफ आगामी सीरीज पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा है। बांग्लादेश टीम दो टेस्ट और तीन टी20 मैच खेलने के लिए 15 सितंबर को भारत का दौरा करेगी। शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बोलते हुए लिटन ने पाकिस्तान पर अपनी जीत से आगे बढ़ने के महत्व पर जोर दिया।

बांग्लादेश ने पहली बार पाकिस्तान को टेस्ट मैच में हराया था और अगला मैच जीतकर पहली बार ही टेस्ट सीरीज जीती थी। इससे बांग्लादेश की टीम का मनोबल ऊंचा है, लेकिन लिटन दास ने कहा कि उन्हें लगता है कि जश्न मनाने का समय अब  खत्म हो गया है और अब उन्हें अपनी उपलब्धियों पर आराम करने के बजाय अपने अगले काम पर फोकस करने की जरूरत है।

भारत के खिलाफ आगामी सीरीज को लेकर लिटन दास ने दिया बड़ा बयान

क्रिकबज के मुताबिक, लिटन दास ने मंगलवार को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में संवाददाताओं से कहा, “हमने पाकिस्तान के खिलाफ बहुत अच्छा खेला है। वह पहले से ही अतीत की बात है। जाहिर है, यह बहुत महत्वपूर्ण है (पाकिस्तान सीरीज को पीछे छोड़ना) और आपको (मीडिया को) भी थोड़ी मदद करने की जरूरत है। बेहतर होगा कि आप पाकिस्तान सीरीज के बारे में ज्यादा बात ना करें। आगे एक बड़ी चुनौतीपूर्ण सीरीज है (भारत के खिलाफ)।”

उन्होंने आगे कहा कि, एक खिलाड़ी के तौर पर मेरे लिए, वह अतीत की बात है (पाकिस्तान सीरीज), लेकिन हमने निश्चित रूप से उससे आत्मविश्वास हासिल किया है। जब हम भारत से उनके घर पर खेलते हैं, तो वे हमेशा बेहतर टीम होते हैं। मैं यह नहीं कहूंगा कि यह बहुत चुनौतीपूर्ण या बहुत आसान होगा। वे अपनी परिस्थितियों में बहुत अच्छी टीम हैं। अगर आप रैंकिंग देखें, तो वे बहुत ऊपर हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक चुनौतीपूर्ण सीरीज होगी।”

लिटन दास का ये भी मानना है कि कूकाबुरा बॉल के बाद एसजी बॉल से खेलना चुनौतीपूर्ण होगा। उन्होंने कहा, “हम उस गेंद से बहुत कम खेलते हैं। यह चुनौतीपूर्ण होगा। खिलाड़ी बहुत मेहनत कर रहे हैं। तैयारी के लिए, हम जितना संभव हो सके मुख्य गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं। एसजी गेंद थोड़ी मुश्किल है। जब गेंद नई होती है तो कूकाबुरा से खेलना मुश्किल होता है, लेकिन गेंद पुरानी होने पर इसे खेलना आसान होता है। हालांकि, एसजी गेंद के साथ, नई गेंद से खेलना कुछ हद तक आसान है, लेकिन पुरानी गेंद से खेलना कठिन है। हम अभ्यास कर रहे हैं, देखते हैं क्या होता है।”

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...