Skip to main content

ताजा खबर

AFG vs NZ मुकाबले को लेकर मचा बवाल, बीसीसीआई को बदनाम करने की साजिश का हुआ खुलासा

AFG vs NZ मुकाबले को लेकर मचा बवाल, बीसीसीआई को बदनाम करने की साजिश का हुआ खुलासा

Greater Noida Stadium (Pic Source-X)

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट की शुरुआत 9 सितंबर से हो गई है, लेकिन अभी तक इस मैच में एक भी गेंद फेंकी नहीं गई है। बता दें, इस एकमात्र टेस्ट के पहले दिन बारिश की वजह से खेल शुरू नहीं हो पाया था। बारिश तो थोड़े समय के लिए ही हुई थी, लेकिन गीली आउटफील्ड और सही सुविधा ना होने की वजह से खेल के पहले और दूसरे दिन एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी।

रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्टेडियम के मैनेजर ने अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ को लूप में नहीं लिया। इसमें गलती अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों की भी रही। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ की तरफ से कई बार कॉल किया गया था कि एक मीटिंग आयोजित कर लेते हैं, जिससे उन्हें भी यह बात पता चल सके की बोर्ड को और खिलाड़ियों को किन चीजों की बेहद जरूरत है।

यही नहीं उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ की तरफ से यह भी कहा गया कि ग्रीन पार्क में मैच करवा लेते हैं, क्योंकि इकाना क्रिकेट स्टेडियम में यूपी टी20 लीग खेली जा रही है। हालांकि, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के लोगों ने और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कुछ अधिकारियों ने पैसे बनाने के लिए बारिश में यह मैच कराया। इतना ही नहीं लेबर चौक से मजदूर पकड़कर ग्राउंड मैनेज करने के लिए ले गए थे। यही वजह है कि ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्टेडियम में बारिश से मैदान को बचाने के लिए कोई भी सुविधा मौजूद नहीं थी।

UPCA ने सुपर सॉपर उपलब्ध कराया: रिपोर्ट

रिपोर्ट का यह भी मानना है कि UPCA के जब एक व्यक्ति को व्हाट्सएप किया गया, तो उसके बाद संघ की तरफ से उन्हें सुपर सॉपर उपलब्ध कराया गया।

बता दें कि अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहली बार टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच कभी भी टेस्ट मुकाबला नहीं खेला गया है। फिलहाल तमाम क्रिकेट फैंस यही चाह रहे होंगे कि खेल के तीसरे दिन इन दोनों टीमों को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जाए।

আরো ताजा खबर

26 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ZIM vs IND, 3rd T20I: टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी चुनी, किए दो बदलाव; प्लेइंग XI पर डालें नजर हरारे स्पोर्ट्स क्लब...

ZIM vs IND, 3rd T20I: टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी चुनी, किए दो बदलाव; प्लेइंग XI पर डालें नजर

ZIM vs IND, 3rd T20I: india opted to bat first (image via X) हरारे स्पोर्ट्स क्लब में रविवार, 26 जुलाई को खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टी20आई मैच में...

SM Trends: 26 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज कोर्टनी वॉल्श ने जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की टी20आई सीरीज के दौरान हरारे में भारत के युवा तेज गेंदबाजों...

रवींद्र जडेजा को टीम से बाहर करने पर भड़के पूर्व चयनकर्ता, गौतम गंभीर और अजीत अगरकर पर साधा निशाना

Kris Srikkanth Slams Team Management Over Ravindra Jadeja’s Omission (image via X) बीसीसीआई के पूर्व चीफ सेलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने हाल की वनडे टीम में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को...