Skip to main content

ताजा खबर

“वह बहुत जिद्दी था और मैंने उसे…”, पूर्व पाकिस्तानी चयनकर्ता ने बाबर आजम को लेकर किए बड़े खुलासे

“वह बहुत जिद्दी था और मैंने उसे…”, पूर्व पाकिस्तानी चयनकर्ता ने बाबर आजम को लेकर किए बड़े खुलासे

Babar Azam (Photo Source: Getty Images)

बाबर आजम इस वक्त अपने करियर में बुरे दौर से गुजर रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दोनों ही मैचों में वह एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। सोशल मीडिया पर फैंस जमकर उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम ने बाबर आजम को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। वसीम ने बताया कि कप्तान के तौर पर बाबर बहुत जिद्दी थे और जब भी चयन समिति टीम में बदलाव करती थी तो वे परेशान हो जाते थे।

बाबर आजम बदलाव स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे- मोहम्मद वसीम

मोहम्मद वसीम ने Cricket Pakistan पर बात करते हुए बताया,

उसे समझाना बहुत कष्टदायक था कि बदलाव के क्या फायदे हैं। वह बहुत जिद्दी था और मैंने उसे कुछ फैसलों में शामिल करने के लिए अपनी सीमाओं को लांघ दिया। वह बदलाव स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं था।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2020 में बाबर आजम को सभी फॉर्मेट का कप्तान नियुक्त किया था। बाबर की कप्तानी में टीम टी20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल और 2022 के फाइनल में पहुंची थी। लेकिन, फिर वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया।

हालांकि, बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले बाबर आजम को वापस से व्हाइट-बॉल क्रिकेट की कप्तानी सौंपी थी, लेकिन टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पाकिस्तान भारत और अमेरिका के खिलाफ मैच हारकर ग्रुप स्टेज राउंड के बाद ही बाहर हो गई थी।

मोहम्मद वसीम ने आगे यह भी बताया कि चार कोचों ने कुछ खिलाड़ियों के नाम दिए थे, जो टीम के लिए सहीं नहीं थे। उन्होंने उन खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने की कोशिश की, लेकिन मैनेजमेंट ने वापस बुला लिया।

मैं नाम नहीं लूंगा, लेकिन चार कोचों ने कहा कि कुछ खिलाड़ी टीम के लिए कैंसर है। अगर वे टीम का हिस्सा हैं, तो पाकिस्तान जीत नहीं सकता। मैंने उन्हें टीम से निकालने की कोशिश की, लेकिन मैनेजमेंट ने उन्हें वापस बुला लिया।

मोहम्मद वसीम ने दिसंबर 2020 से दिसंबर 2022 तक पाकिस्तान मेन्स क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता के रूप में काम किया है। वर्तमान में वसीम पाकिस्तान महिला टीम के हेड कोच के रूप में कार्यरत है।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...