Skip to main content

ताजा खबर

बाबर आजम क्वालिटी खिलाड़ी हैं और बहुत जल्द उन्हें बड़ा स्कोर बनाते हुए देखा जाएगा: जेसन गिलेस्पी

बाबर आजम क्वालिटी खिलाड़ी हैं और बहुत जल्द उन्हें बड़ा स्कोर बनाते हुए देखा जाएगा: जेसन गिलेस्पी

Babar Azam (Pic Source-X)

पाकिस्तान टीम के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में काफी खराब रहा है। बता दें, इस समय पाकिस्तान टीम बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस टेस्ट सीरीज में भी अभी तक बाबर आजम अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं।

बता दें, पिछले आठ टेस्ट में 21.13 के औसत से बाबर आजम ने 317 रन बनाए हैं। इस समय खेली जा रही बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बाबर आजम ने 16 के खराब औसत से सिर्फ 64 रन ही बनाए हैं। बाबर आजम के इस प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी ने अपना पक्ष रखा है। जेसन गिलेस्पी के मुताबिक बाबर आजम क्वालिटी खिलाड़ी है और बहुत जल्द उन्हें टेस्ट क्रिकेट में मैच विनिंग पारी खेलते हुए देखा जाएगा।

जेसन गिलेस्पी ने चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘बाबर आजम क्वालिटी खिलाड़ी है। उन्हें कुछ मुकाबलों में शुरुआत तो मिली थी लेकिन वो उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। लेकिन बाबर वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं और उन्हें बहुत जल्द एक बार फिर से बड़ा स्कोर बनाते हुए देखा जाएगा। मुझे उनके ऊपर पूरा भरोसा है।’

दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने अपनी पकड़ बनाई हुई है

इस समय खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की बात की जाए तो बाबर आजम ने पहली पारी में 31 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान 11 रन बनाकर आउट हो गए। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में काफी अच्छी गेंदबाजी की है। बांग्लादेश को यह मैच जीतने के लिए 185 रनों की जरूरत है।

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने बिना विकेट खोए 7 ओवर में 42 रन बना लिए हैं। उन्हें अभी भी 143 रनों की और जरूरत है। दो मैच की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है। अगर दूसरे टेस्ट को मेजबान को अपने नाम करना है तो उन्हें खेल के अंतिम दिन घातक गेंदबाजी करते हुए लगातार अंतराल में बांग्लादेश के विकेट लेने होंगे। वहीं बांग्लादेश की निगाहें पाकिस्तान को क्लीनस्वीप करने पर होगी। दूसरे टेस्ट के खेल का पांचवा दिन दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...