Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: विवादित अंदाज में आउट होने के बाद आपा खो बैठे शान मसूद, बीच मैदान में अंपायर से भिड़े और फिर…..

VIDEO: विवादित अंदाज में आउट होने के बाद आपा खो बैठे शान मसूद, बीच मैदान में अंपायर से भिड़े और फिर…..

Shan Masood (Photo Source: X/Twitter)

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21 अगस्त से रावलपिंडी में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को खराब शुरुआत मिली, टीम ने मात्र 16 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे।

इस बीच पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद के विकेट पर बवाल मचा हुआ है। शान मसूद विकेट गंवाने के बाद अंपायर से भिड़ गए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं-

शोरिफुल इस्लाम की गेंद पर पूरी तरह से बीट हुए शान मसूद

पाकिस्तान ने पहला विकेट चौथे ही ओवर में गंवा दिया था। हसन महमुद ने अब्दुल्ला शफीक (2) को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। इसके बाद कप्तान शान मसूद तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। पारी का सातवां ओवर शोरिफुल इस्लाम ने डाला था।

ओवर की पांचवीं गेंद पर शान मसूद पूरी तरह से बीट हो गए, गेंद उनके बल्ले और पैड के बीच में से निकल गई। जैसे ही बॉल गैप से निकली, बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास ने इसे कैच कर लिया और पूरी टीम जश्न मनाने लगी। लेकिन ऑनफील्ड अंपायर ने आउट देने से मना कर दिया।

तीसरे अंपायर ने करार दिया आउट

अंपायर के फैसले के बाद बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने DRS लिया और थर्ड अंपायर ने शान मसूद को आउट करार दिया। अंपायर को लगा कि बॉल गैप से निकलते वक्त बल्ले का किनारा छू रही है। लेकिन यह मामला थोड़ा कंफ्यूजिंग भी था क्योंकि बॉल के बल्ले से थोड़ी दूर निकलने के बाद स्पाइक दिख रहा था। शान मसूद आउट करार दिए जाने के बाद गुस्से से आगबबूला हो गए और वह ऑनफील्ड अंपायर से बहस करते हुए नजर आए।

यहां देखें वीडियो-

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तानी कप्तान 6 गेंदों में मात्र 11 रन की पारी खेल पाए। बता दें, इस वक्त थर्ड अंपायर माइकल गॉफ पाकिस्तानी फैंस के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया के जरिए फैंस जमकर अंपायर की आलोचना कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि थर्ड अंपायर ने फैसला सुनाने में बहुत जल्दबाजी की है।

আরো ताजा खबर

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...