Skip to main content

ताजा खबर

‘हमें अपने ड्रेसिंग रूम के माहौल को…’, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले शान मसूद ने दिया बड़ा बयान

‘हमें अपने ड्रेसिंग रूम के माहौल को…’, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले शान मसूद ने दिया बड़ा बयान

Shan Masood (Photo Source: X/Twitter)

अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में शान मसूद की कप्तानी का करियर इतनी अच्छी तरह से शुरू नहीं हुआ था। इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तान के रूप में पाकिस्तान को तीन मैच की टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, अब बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैच की टेस्ट सीरीज में शान मसूद अच्छी कप्तानी करने को देखेंगे।

शान मसूद इसी पर फोकस कर रहे हैं कि बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में वो जीत हासिल करें। इससे पहले बेहतरीन तेज गेंदबाज नसीम शाह ने इस चीज पर हामी भरी थी कि पाकिस्तान टीम पिछले कुछ समय से काफी खराब फॉर्म से जूझ रही है और उन्होंने इस चीज को लेकर भी अपना पक्ष रखा कि खिलाड़ियों को मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। अब इसी को लेकर पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद ने अपना पक्ष रखा है।

बता दें, बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 21 अगस्त से हो रही है। यह दोनों ही मुकाबले रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहले टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में शान मसूद ने कहा कि, ‘हमारा पूरा फोकस और जो मेरा व्यक्तिगत मानना है कि हमें साथ मिलकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। एक कप्तान के रूप में मेरा यही काम होता है कि खिलाड़ियों के ऊपर से दबाव हटाया जाए और ऐसा ही जेसन का भी मानना है।

सब चीजों की शुरुआत ड्रेसिंग रूम से ही होती है। हमें ड्रेसिंग रूम में अच्छा माहौल रखना चाहिए ताकि खिलाड़ियों को भी कोई परेशानी ना हो। हमारा यही लक्ष्य है कि खिलाड़ियों को किसी भी तरह का दबाव महसूस ना हो और वो अपने खेल का लुफ्त शानदार तरीके से उठा पाए।’

आगामी टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है पाकिस्तान टीम

आगामी टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम पूरी तरह से तैयार है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-2025 चक्र में पाकिस्तान टीम अंक तालिका में छठवें पायदान पर है। बांग्लादेश की बात की जाए तो वो अंक तालिका में आठवें पायदान पर है।

पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतना अच्छा नहीं रहा है और उन्हें आगामी टेस्ट सीरीज को अपने नाम करना बेहद जरूरी है। इससे उनका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ेगा। टीम में से कई खिलाड़ी है जो बांग्लादेश के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...