Skip to main content

ताजा खबर

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के कप्तान आयुष बडोनी ने एक हाथ से बाउंड्री पर पकड़ा असंभव कैच- देखें वीडियो

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के कप्तान आयुष बडोनी ने एक हाथ से बाउंड्री पर पकड़ा असंभव कैच- देखें वीडियो

Ayush Badoni (Source X)

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के कप्तान आयुष बडोनी ने दिल्ली प्रीमियर लीग के मैच 6 में एक हाथ से लगभग असंभव कैच पकड़ा। बता दें कि, बडोनी ने लॉन्ग ऑफ पर दो कैच पकड़े थे, जिसमें से एक कैच उन्होंने एक हाथ से पकड़ा। बडोनी ने धुल और कौशिक का कैच पकड़ा जो अच्छी लय में दिख रहे थे।

आयुष बडोनी ने बाउंड्री लाइन पर एक हाथ से लगभग असंभव कैच पकड़ा और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बडोनी अगर यह कैच नहीं लेते तो गेंद छक्के के लिए चली जाती।

दरअसल, 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर कौशिक ने छक्का मारने की कोशिश की। गेंद छक्के के लिए जा रही थी लेकिन तभी बडोनी ने हवा में छलांग लगाई और एक हाथ से कैच पकड़ लिया। इस कैच को देखकर कौशिक हैरान रह गए।

आयुष बडोनी की टीम ने दर्ज की शानदार जीत 

दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 का यह मैच 6 आयुष बदोनी की अगुआई वाली साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और यश ढुल की अगुआई वाली टीम सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बीच खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए, ध्रुव कौशिक ने 34 गेंदों पर 56 रन और यश ढुल ने 44 गेंदों पर 52 रन बनाए थे, वहीं, कुलदीप यादव ने 2 विकेट लेकर 37 रन दिए थे।

जवाब में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 19.1 ओवर्स में ही 177 रन बनाए और जीत अपने नाम की। प्रियांश आर्य ने इस मैच में 51 गेंदों पर 82 रन, आयुष बडोनी ने 36 गेंदों पर 42 रन बनाए थे, वहीं, मनी ग्रेवाल ने 22 रन देकर 2 विकेट लिए।

दिल्ली प्रीमियर लीग में आयुष बडोनी का अब तक का प्रदर्शन

आयुष ने गेंदबाजी भी की और विकेट भी चटकाए। इसके अलावा उन्होंने बल्ले से भी कमाल दिखाया। बडोनी ने 36 गेंदों पर 42 रन बनाए और इस बल्लेबाज ने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का लगाया।

बदोनी ने इससे पहले ऋषभ पंत की टीम के खिलाफ भी बल्ले से कमाल दिखाया था। ओल्ड दिल्ली 6 के खिलाफ 196 की तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए आयुष बदोनी ने 29 गेंदों में 57 रनों की कप्तानी पारी खेली थी। आयुष ने अपनी पारी में 1 चौका और 6 छक्के लगाए थे। बडोनी अगर इसी तरह कमाल करते रहे तो आने वाले आईपीएल सीजन में यह एक बड़े खिलाड़ी बनकर उभरने वाले हैं।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर का बड़ा बयान 

Prasidh Krishna (Image Credit- Twitter X) इंंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच व कमेंटेटर अभिषेक नायर, तेज गेंदबाज...

रोनाल्डो के देश से क्रिकेट क्रिकेट खेलने के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट 

Glenn Maxwell & Moises Henriques. (Photo Source: Twitter) पूर्व अनुभवी ऑलराउंडर मोजेस हेनरिक्स (Moises Henriques) ने ऑस्ट्रेलियाई के घरेलू क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से रिटायर होने का फैसला किया है।...

16 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच इंग्लैंड और भारत के बीच जारी तीन मैचों की वनडे...

संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था।...