Skip to main content

ताजा खबर

दिल्ली प्रीमियर लीग 2024: 6,6,6,6 आयुष बडोनी ने जड़े 4 लगातार छक्के- वीडियो में देखें रुद्र अवतार

Ayush Badoni (Source X)

Ayush Badoni 4 Sixes Video, DPL 2024:  दिल्ली प्रीमियर लीग शनिवार, 17 अगस्त से शुरू हो गई है और इसमें शहर के कई बड़े नाम शामिल हैं। ऋषभ पंत, इशांत शर्मा, ललित यादव और आयुष बडोनी कुछ ऐसे नाम हैं जो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिता के पहले मैच में आयुष बडोनी ने अपने छक्के मारने की क्षमता से धमाल मचा दिया। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज और लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज आयुष बडोनी ने शनिवार (17 अगस्त) को दिल्ली के अरुण जेटली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पुरानी दिल्ली – 6 के खिलाफ दिल्ली प्रीमियर लीग के उद्घाटन मैच में लगातार चार छक्के लगाए।

197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, उन्होंने 12वें ओवर में अंकित भड़ाना के खिलाफ जोरदार हमला बोला। 24 वर्षीय इस खिलाड़ी ने ओवर की आखिरी चार गेंदों पर चार छक्के लगाए और सभी को हैरान कर दिया।

आप भी देखें वीडियो- Ayush Badoni 4 Sixes Video

Four 6️⃣s in a row by Captain Ayush Badoni 🫡#AdaniDelhiPremierLeagueT20 #AdaniDPLT20 #DilliKiDahaad pic.twitter.com/H6Jzyqd16J

— Delhi Premier League T20 (@DelhiPLT20) August 17, 2024

दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 के उद्घाटन मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज  ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था। अर्पित राणा के 41 गेंदों पर 59 रन तथा ऋषभ पंत ( 35 ), ललित यादव (34) और वंश बेदी (47) के योगदान की बदौलत पुरानी दिल्ली – 6 ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट पर 197 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य और सार्थक रे ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। उसके बाद आयुष बडोनी तीसरे नंबर पर आए और उन्होंने 29 गेंदों पर 57 रन बनाकर शानदार पारी खेली। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के आउट होने के बाद टीम का मध्य क्रम लड़खड़ाया लेकिन बल्लेबाजों ने पूरा काम कर दिया था।  इसके बाद विजन पंचाल ने अंतिम ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

दिल्ली प्रीमियर लीग में 18 अगस्त को कौन से मैच हैं?

रविवार, 18 अगस्त

मैच 2 – सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम ईस्ट दिल्ली राइडर्स, दोपहर 2:00 बजे
मैच 3 वेस्ट दिल्ली लायंस बनाम नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स, शाम 7:00 बजे

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर का बड़ा बयान 

Prasidh Krishna (Image Credit- Twitter X) इंंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच व कमेंटेटर अभिषेक नायर, तेज गेंदबाज...

रोनाल्डो के देश से क्रिकेट क्रिकेट खेलने के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट 

Glenn Maxwell & Moises Henriques. (Photo Source: Twitter) पूर्व अनुभवी ऑलराउंडर मोजेस हेनरिक्स (Moises Henriques) ने ऑस्ट्रेलियाई के घरेलू क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से रिटायर होने का फैसला किया है।...

16 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच इंग्लैंड और भारत के बीच जारी तीन मैचों की वनडे...

संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था।...