Skip to main content

ताजा खबर

गौतम गंभीर ने मोर्ने मोर्केल को ही क्यों बनाया इंडिया का गेंदबाजी कोच? 6 साल पुराना वीडियो हुआ वायरल

गौतम गंभीर ने मोर्ने मोर्केल को ही क्यों बनाया इंडिया का गेंदबाजी कोच 6 साल पुराना वीडियो हुआ वायरल

Gautam Gambhir And Morne Morkel (Image Credit- Instagram)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल को टीम इंडिया का नया गेंदबाजी कोच बनाया गया है। मोर्कल नए कोचिंग स्टाफ में मुख्य कोच गौतम गंभीर, सहायक कोच अभिषेक नायर और रेयान टेन डोशेट और फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ शामिल होंगे।

हालाँकि उनकी ड्यूटी 1 सितंबर से शुरू होगी, लेकिन भारतीय टीम के साथ उनका पहला काम 19 सितंबर से होगा जब भारत चेन्नई में आगामी सीरीज के पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा।

गंभीर चाहते थे कि मोर्ने मोर्केल ही बने टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच 

आपको बता दें कि, मोर्ने मोर्केल को मुख्य कोच गौतम गंभीर की इच्छा के अनुसार भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। अब मोर्ने मोर्कल को टीम इंडिया का बॉलिंग कोच बनाए जाने के बाद, गंभीर का छह साल पुराना एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वे मोर्कल की तारीफ कर रहे हैं।

इस क्लिप में गंभीर ने मोर्कल को अपनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम में भी शामिल करने की इच्छा जताई है। अब जब मोर्कल को भारत का नया बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है, तो यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है कि गंभीर उन्हें क्यों पसंद करते हैं।

ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस के 2017 के एक एपिसोड में, शो होस्ट ने गंभीर से पूछा कि उन्होंने अब तक किस सबसे खतरनाक गेंदबाज का सामना किया है। बिना कुछ सोचे-समझे गंभीर ने मोर्ने मोर्कल का नाम ले लिया।

मोर्ने मोर्केल को लेकर गौतम गंभीर की 6 साल पुरानी वीडियो हुई वायरल

गंभीर ने बताया कि मोर्केल का सामना करना इतना चुनौतीपूर्ण था कि जब मोर्केल दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के साथ थे, तब उन्होंने मोर्केल के खिलाफ खेलने के बाद उन्हें KKR में लाने का प्रयास किया था।

“यही कारण है कि मैंने उसे खरीदा, ईमानदारी से कहूँ तो इसीलिए हमने उसे केकेआर में भी शामिल किया। मुझे लगा कि वह सबसे मुश्किल गेंदबाज है जिसका मैंने सामना किया है। इसको अपनी टीम में लेलो। जब वह दिल्ली के लिए खेल रहा था, तो हर बार जब मैं उसका सामना करता, तो मैं वापस आकर कहता कि काश हमारे पास मोर्ने मोर्कल होते।”

देखें वीडियो 

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...