Skip to main content

ताजा खबर

‘भारतीय गेंदबाजी के बारे में ज्यादा मत सोचो’ IND vs SA टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच से पहले मोर्ने मोर्कल का बड़ा बयान

Morne Morkel (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका के भारत के खिलाफ फाइनल मैच से पहले पूर्व साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल (Morne Morkel) का बड़ा बयान सामने आया है। मोर्कल का कहना है कि अफ्रीकी टीम को भारतीय गेंदबाजी के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है।

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज और यूएसए में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच आज 29 जून, शनिवार को भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच बारबडोस के ब्रिजटाउन स्थित कींग्सटन ओवल मैदान पर खेला जाएगा।

IND vs SA फाइनल मैच से पहले मोर्कल का बड़ा बयान आया सामने

बता दें कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच से पहले ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ एक चर्चा में मोर्ने मोर्कल ने कहा- मुझे लगता है कि साउथ अफ्रीका को इस समय बस खेलने की जरूरत है। हालांकि, टीम जानती है कि मुकाबले में जसप्रीत बुमराह आगे चलकर विकेट ले सकते हैं, और उनके डेथ ओवर्स में दो ओवर अहम भूमिका में होंगे।

सच कहूं तो तो उन्हें इस (गेंदबाजी) बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए। हालांकि, मिडिल ऑर्डर में भारत के पास कुलदीप यादव है, जो विकेट लेने में सक्षम है, वह आप पर दबाव बना सकता है। लेकिन साउथ अफ्रीका को घबराहट से बाहर निकलना है, और हर गेंद पर बस अपना ध्यान देने की जरूरत है।

भारत की नजरें 11 साल के सूखे को खत्म करने पर

दूसरी ओर, जब भारतीय टीम जारी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका का सामना करेगी, तो उसकी नजरें 11 साल से चल आ रहे आईसीसी टूर्नामेंट ना जीत पाने वाले सूखे को खत्म करने पर होंगी। गौरतलब है कि टीम इंडिया ने साल 2013 में आखिरी बार चैंपियस ट्राॅफी को अपने नाम किया था। तब से लेकर अब तक टीम इंडिया कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाई है।

আরো ताजा खबर

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...